फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   On the orders of the court, a report was filed against eight named and 35-40 unidentified people.

Aligarh News: न्यायालय के आदेश पर आठ नामजद व 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 Feb 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a report was filed against eight named and 35-40 unidentified people.
कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने क्लीनिक संचालित करने वाले चिकित्सक डॉ. विनय उपाध्याय ने न्यायालय के आदेश के बाद थाना सादाबाद में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में सात नामजदों सहित 35-40 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में विनय उपाध्याय का आरोप है कि 20 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 2.30 बजे महाराज सिंह निवासी गढ़ी हररूप भाग नौगवां थाना सादाबाद अपनी पत्नी के साथ उनके क्लीनिक पर उपचार के लिए आए थे। बताया गया कि महाराज सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार जांच में मरीज के प्लेटलेट काउंट 51 हजार मिले, जिसके बाद उन्हें उपचार दिया गया। 22 नवंबर को पुनः जांच में प्लेटलेट काउंट 91 हजार आए। हालांकि बुखार बना रहा। चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने मरीज को विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी। इसके बाद मरीज अन्य अस्पतालों में भर्ती हुए और 24 नवंबर 2025 को आगरा के प्रभा अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। आगरा में पोस्टमार्टम भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. उपाध्याय का आरोप है कि 26-27 नवंबर को चंद्रप्रकाश व अन्य लोग उनके क्लीनिक पर आए और 10 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी। साथ ही 26 नवंबर से सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध फर्जी डॉक्टर व फर्जी लैब संबंधी पोस्ट डालकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि 29 नवंबर 2025 को नामजद आरोपी चंद्रप्रकाश, महीपाल, पुष्पेंद्र, सचिन, नफीस, पिंकू, ईशान सहित अन्य 35-40 लोगों ने क्लीनिक के बाहर धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी की। चिकित्सक का कहना है कि इस तनावपूर्ण स्थिति के कारण उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान 9 दिसंबर 2025 को उनकी पत्नी का निधन हो गया। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed