{"_id":"60d23be88ebc3e323068db3f","slug":"olympic-day-city-office-news-ali2662345160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक दिवस ः जफर इकबाल ने ओलंपिक में दिलाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक दिवस ः जफर इकबाल ने ओलंपिक में दिलाई पहचान
विज्ञापन
ओलंपियन अशोक ध्यानचंद वाह ओलंपियन पद्मश्री डॉ. जफर इकबाल। फाइल फोटो
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक दिवस खेल, स्वास्थ्य, स्वयं को बेहतर बनाने का दिन है। खेल दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता ओलंपिक है। इसमें 200 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। हर खिलाड़ी का ख्वाब होता है कि वह ओलंपिक खेल का हिस्सा बने।
सीटिएस, अल्टियस, फोर्टियास अर्थात और तेज, और ऊंचा, और ताकतवर। पूरी दुनिया के देश इसी मोटो को प्राप्त करने के खेल प्रतियोगिता को अपना माध्यम बनाकर अपने देश को सर्वश्रेष्ठ की श्रेणी में लाने का प्रयास करते हैं। आधुनिक ओलंपिक के संस्थापक फ्रांस के पियरे द कोबेर्टिन के प्रयास से 23 जून 1894 में आईओसी की स्थापना हुई। वर्ष 1894 में आधुनिक ओलंपिक खेल का आयोजन शुरू हुआ। 23 जून 1948 को पहली बार ओलंपिक डे मनाया गया, जिसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा की गई। ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 9 स्वर्ण, 6 रजत व 11 कांस्य पदक जीतकर देश का तिरंगा दुनिया में लहराकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। भारत ने शूटिंग व कुश्ती में सबसे अधिक पदक जीते हैं। बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेनिस, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन व एथलेटिक्स में अपने खेल का लोहा दुनिया को मनवाया है। हॉकी में भारत ने 8 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक जीता।
जफर इकबाल ने ओलंपिक में दिलाई अलीगढ़ को पहचान
अलीगढ़ ने दर्जनभर ओलंपियंस देश को दिए हैं। यहां अभ्यास करके खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपने आपको श्रेष्ठ साबित किया है। अलीगढ़ के अखाड़ों में ओलंपियन सुशील कुमार, ओलंपियन योगेश्वर दत्त शुरुआती दिनों में इनामी कुश्ती लड़कर इस पवित्र मिट्टी से आशीर्वाद प्राप्त किया है। 80 के दशक तक हॉकी में अलीगढ़ के दो-तीन खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। पद्मश्री डॉ. जफर इकबाल, जो भारतीय हॉकी टीम के कप्तान व प्रशिक्षक रहे हैं। वह इसी शहर में पैदा हुए। एएमयू के मिंटो सर्किट स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर यहीं से इंजीनियरिंग कर हॉकी खेल में ओलंपिक में स्वर्ण पदक के साथ-साथ दर्जनों अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के मान-सम्मान के साथ अलीगढ़ को दुनिया में एक पहचान दिलाई। अलीगढ़ में उनके नाम पर उनके पुश्तैनी मकान के निकट सर सैयद नगर की एक सड़क का नाम डॉ. जफर इकबाल रोड है। इनके अलावा ओलंपियन जोगिंदर सिंह, इनामुर रहमान, अली सईद , असलम शेर खान, गोविंदा, मुश्ताक अली अलीगढ़ की ही देन हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ में अमर उजाला ने शुरू की ओलंपिक की शुरुआत
वर्ष 2017 में जिला ओलंपिक एसोसिएशन, अलीगढ़ के प्रयास से उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन व अमर उजाला ने ओलंपिक खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने व उनमें रुचि पैदा करने के उद्देश्य से ‘अमर उजाला ओलंपिक’ प्रतियोगिता कराई थी। जनपद के 46 स्कूलों में अमर उजाला ओलंपिक मशाल कार्यक्रम के तहत ओलंपिक मशाल जलाकर स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया था। अमर उजाला ओलंपिक प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपियन पद्मश्री डॉ. जफर इकबाल ने मशाल जलाकर किया। इसके बाद वर्ष 2018 व वर्ष 2019 में बड़े स्तर पर यह आयोजन हुआ।
हॉकी सद्भावना मैच में ओलंपियन का हुआ समागम
भारत सरकार के फिट इंडिया व खेलो इंडिया की योजनाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देशन में जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से ओलंपियन के साथ सद्भावना हॉकी मैच का आयोजन किया गया, जिसमें ओलंपियन अशोक ध्यानचंद, पद्मश्री ओलंपियन डॉ. जफर इकबाल, ओलंपियन सैयद जलालुद्दीन रिजवी, ओलंपियन व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित एमके कौशिक (दिवंगत), ओलंपियन रोमियो जेम्स, ओलंपियन दानिश मुज्तबा, ओलंपियन सरदार हरपाल सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिवाकर राम, अनवर खान, प्रेम कुमार, सुनील यादव, आरएएफ के रिटायर्ड कमांडेंट राष्ट्रीय खिलाड़ी आइए खान, खेल उपनिदेशक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनीस उर रहमान खान आदि ने प्रतिभाग किया था।
आज डीएम को भेंट करेंगे स्मृति चिह्न
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन अलीगढ़ द्वारा वर्ष-2021 में अलीगढ़ के खेल के इतिहास में दो कीर्तिमान स्थापित करने वाले डीएम चंद्र भूषण सिंह को बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मजहर उल कमर ने बताया कि डीएम के निर्देशन में प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के तहत आयोजित होने वाले खेलों में वर्ष-2021 में 21 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने अलग-अलग स्पर्धा में भाग लिया। 3 मार्च 2021 को हॉकी के एक दर्जन से अधिक देश के दिग्गज ओलंपियन के साथ सद्भावना हॉकी मैच का आयोजन कराया।