फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Old woman riding a bike dies after being hit by a bus

Aligarh News: बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत

Fri, 29 May 2026 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Old woman riding a bike dies after being hit by a bus
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर के पास एक रोडवेज बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



मृतका के बेटे हनीफ, पुत्रवधू नगीना और नाती गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक वाहन मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



जैतून (75) हाथरस जिले के ग्राम अरनौट की रहने वाली थीं। वह अपने भाई सिराज के इंतकाल के बाद गमी में शामिल होने जा रही थीं। उनके साथ बेटा, बहू और नाती बाइक पर सवार थे। दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर बौनेर के नजदीक तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। जैतून के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हनीफ, नगीना और गुलफाम लहूलुहान होकर सड़क पर तड़प रहे थे। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और चीख-पुकार मच गई।



सूचना पर गांधीपार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सीओ द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed