फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Old man drowned while removing buffalo from the pond, died

Aligarh News: तालाब से भैंस को निकालते समय डूबा वृद्ध, हुई मौत

Tue, 18 Jul 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 01:02 AM IST
सार

एक भैंस गांव के बाहर तालाब में घुसकर बैठ गई। वृद्ध ने ईंटें फेंकीं लेकिन भैंस तालाब के पानी में बैठी रही। काफी प्रयास पर भी वह बाहर नहीं आई तो उसे बाहर निकालने के लिए लाल सिंह तालाब में घुसे। तालाब में गहराई अधिक थी। मिट्टी में पैर फिसलने से वह गहराई में चले गए और पानी में डूब गए।

विज्ञापन
Old man drowned while removing buffalo from the pond, died
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media

विस्तार

रविवार की शाम गांव बमनोई में तालाब में घुसी भैंस को बाहर निकालते समय एक वृद्ध व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


गांव बमनोई निवासी 65 वर्षीय लाल सिंह पुत्र जीसूरन रोजाना की तरह रविवार को अपने पशुओं को चराने जंगल ले गए थे। शाम करीब चार बजे उनकी एक भैंस गांव के बाहर तालाब में घुसकर बैठ गई। उन्होंने ईंटें फेंकीं, लेकिन भैंस तालाब के पानी में बैठी रही। काफी प्रयास पर भी वह बाहर नहीं आई तो उसे बाहर निकालने के लिए लाल सिंह तालाब में घुसे। तालाब में गहराई अधिक थी। मिट्टी में पैर फिसलने से वह गहराई में चले गए और पानी में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण तालाब किनारे पहुंंचे। तलाश कर उनका शव तालाब से बाहर निकाला गया। वह अपने पीछे नेत्रहीन पत्नी जयमंती, बेटी प्रेमलता, पुत्र भूपेंद्र, बहन शांति देवी को रोता-बिलखता छोड़ गए। थाना पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर इतफाकिया हादसे में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed