फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Old man dies, nephew accused of murder

Aligarh News: वृद्ध की मौत, भतीजे पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 06:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 22 Oct 2024 06:08 AM IST
सार

सुखवीर सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। उनके हिस्से की जमीन बाद में तीन भाइयों में बराबर बंटती। चर्चा है कि भतीजे ने गला दबाकर हत्या की।

विज्ञापन
Old man dies, nephew accused of murder
मृतक सुखवीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव छबीलपुर में 21 अक्तूबर को दोपहर बाद एक वृद्ध की मौत हो गई। परिजन दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी मृतक के एक भाई के ससुर ने पुलिस को सूचना दी कि जमीन के लिए एक भतीजे वृद्ध की गला दबाकर हत्या की है। इस पर पुलिस पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


गांव छबीलपुर निवासी 73 वर्षीय सुखवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह की सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे निधन हो गया। परिवार वालों ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित थे। मथुरा में इलाज चल रहा था। वहीं सुखवीर के छोटे भाई विजयपाल सिंह के ससुर बनी सिंह निवासी नगौड़ा जनपद मथुरा ने कोतवाली में कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि जमीन के बंटवारे को लेकर सुखवीर से छोटे भाई के पुत्र ने गला दबाकर हत्या की है।
विज्ञापन


इस पर कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ महेश कुमार ने बताया कि जमीन के लिए वृद्ध की गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। परिवार वालों ने कैंसर की बीमारी और इलाज से संबंधित कागजात पुलिस को दिखाए हैं। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा : सुबह भतीजे ने अपने नाम कराया था जमीन का बैनामा

सुखवीर सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके बाद बनवारीलाल, विजय सिंह और सबसे छोटे रनवीर सिंह हैं। उनकी शादी नहीं हुई थी। उनके हिस्से की जमीन बाद में तीन भाइयों में बराबर बंटती। चर्चा है कि जिस भतीजे पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप है वह सोमवार की सुबह दवा दिलवाने की बात कहकर सुखवीर सिंह को अपने साथ तहसील ले गया था। वहां उनके हिस्से की जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। इसके बाद घर लौटने पर गला दबा कर हत्या कर दी।

बिना ग्लब्स के एकत्र किए साक्ष्य
बताते हैं कि फॉरेंसिक टीम के एक सदस्य ने बिना ग्लब्स पहने ही साक्ष्य एकत्र किए। हालांकि साक्ष्य एकत्र करते समय ग्लब्स पहनना अनिवार्य है। सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया कि बिना ग्लब्स के फाॅरेंसिक टीम का साक्ष्य संकलित करना गलत है। हालांकि इस बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed