फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Old man body found under Yamuna Expressway bridge

Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे मिला वृद्ध का शव, पुलिस ने की जांच शुरू

Tue, 29 Aug 2023 07:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Aug 2023 07:21 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि रामहेत पुत्र सांवलिया उम्र 60 वर्ष हाल निवासी बुद्धविहार फेस 2 श्याम कॉलोनी 27 अगस्त को बस द्वारा अपने साले से मिलने टप्पल आ रहे थे। टप्पल कट पर उतरने की बजाय पहले ही बस से उतर गए तथा एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरने के लिये विपरीत दिशा में पुल से नीचे गिर गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Old man body found under Yamuna Expressway bridge
मृतक रामहेत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में टप्पल क़स्बा के यमुना एक्सप्रेस-वे गढ़ी सूरजमल मार्ग पुल के नीचे एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शव की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की, तो टप्पल निवासी भोलाशंकर ने शव की शिनाख्त अपने बहनोई रामहेत पुत्र शामलिया निवासी गांव कैमथल, थाना गौंडा के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


शव को कब्जे में लेती पुलिस
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रामहेत पुत्र सांवलिया उम्र 60 वर्ष हाल निवासी बुद्धविहार फेस 2 श्याम कॉलोनी 27 अगस्त को बस द्वारा अपने साले से मिलने टप्पल आ रहे थे। टप्पल कट पर उतरने की बजाय पहले ही बस से उतर गए तथा एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरने के लिये विपरीत दिशा में पुल से नीचे गिर गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मंगलवार को बकरी चराने वालों ने अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने शव के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। जिस पर टप्पल निवासी भोलाशंकर ने मृतक शव की शिनाख्त अपने बहनोई रामहेत के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed