फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officiers said that Build the ground to stand on your feet

Aligarh News: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट सेमिनार में बोले अधिकारी- अपने पैरों पर खड़े होने की जमीन बनाएं

Mon, 06 Feb 2023 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Officiers said that Build the ground to stand on your feet
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 और मेक इन इंडिया से उत्पादन बढ़ाने में जुटी सरकार ने युवाओं पर फोकस बढ़ा दिया है। इसके लिए जिला स्तरीय सेमिनार हो रहे हैं। जिसमें प्रदेश स्तर के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नौकरी के अलावा अन्य संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित किया। भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार सभी के लिए सम्मान से जीविकोपार्जन की व्यवस्था करने में जुटी है।
विज्ञापन

डीएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंध निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सी. इंदुमति ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण व स्वाबलंबन पर जोर दे रही है। फोकस युवाओं पर है। युवा जीवन के ऐसे मोड़ पर हैं, जब कुछ ही दिनों में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी हो जाएगी। इसके बाद नौकरी या रोजगार के अवसर तलाशेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा कि दो तरह से अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकते हैं। पहला किसी सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में नौकरी, दूसरा स्वरोजगार की स्थापना। सरकार दोनों संभावनाओं पर काम कर रही है। बड़े पैमाने पर निवेश लाकर युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही नौकरी देने का कार्य किया जा रहा है। उद्यम स्थापना को बढ़ावा देने के लिए नई व सरल नीतियों को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रवीण सिंह ने कहा कि युवा वर्ग को ही ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसका लक्ष्य यही है कि युवाओं को अपनी आजीविका के लिए भटकना न पड़े। इंवेस्टर्स मीट का लक्ष्य देश-विदेश से निवेश लाना है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ सके। सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है, अगर आप में आगे बढ़ने का जज्बा है तो सरकार आपके साथ है। इसके लिये प्रशिक्षण व जॉब ओरिएंटेशन प्रोग्राम हो रहे हैं।

इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार सिंह ने 18-40 आयुवर्ग पर केंद्रित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश में 100 से ज्यादा इंक्युवेशन सेंटर खोलने की तैयारी है। 22 विभागों के सहयोग से विभिन्न प्रकार की नीतियां बनाई गई हैं। इनकी जानकारी जिला उद्योग केंद्र से ली जा सकती है। नोडल अधिकारी प्रो. एसके रावत ने अतिथियों व छात्र-छात्राओं काे प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, पीडी भालचंद्र त्रिपाठी, एलडीएम अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed