फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officials declare work boycott of WhatsApp group

अधिकारियों के व्हाटएस ग्रुप छोड़ कार्य बहिष्कार का एलान

Fri, 16 Oct 2020 12:48 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 16 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Officials declare work boycott of WhatsApp group
प्रदर्शन करते आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के कर्मचारी। - फोटो : neeraj
संयुक्त कार्य परिषद (जेसीए) नई दिल्ली के बैनर तले आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ और आयकर कर्मचारी महासंघ के अधिकारी व कर्मचारी बृहस्पतिवार को 14 सूत्री मांगों को लेकर एक दिनी भूख हड़ताल पर रहे। लंच के वक्त प्रागंण में एकत्र हुए सभी अधिकारियों और कर्मियों ने सीबीडीटी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ  डायरेक्ट टैक्सेस) के अडियल रवैये व केंद्र सरकार की मनमानी नीतियों के विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन



आयकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रंजीत शर्मा ने कहा कि संघ की मांगे काफ ी समय से विचाराधीन हैं, जिन पर सरकार कोई फैसला नहीं कर रही है। इसके विरोध में कर्मचारियों और अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों के सभी व्हाटस एप ग्रुप छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों की बुलाई गई मीटिंग और उनके द्वारा मांगी गई रिपोर्ट का पूर्ण बहिष्कार कर दिया गया है। सचिव अजय कुमार ने बताया कि सबसे पहले कैडर पुनर्गठन होना जरूरी है। बड़ी संख्या में खाली पदों पर भर्ती और पदोन्नति दी जाए। अंतर प्रभार स्थानांतरण नीति की समीक्षा होने के साथ ही आयकर निरीक्षकों को लैपटॉप भी मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आयकर राजपत्रित संघ के अंजनेश कुमार ने कहा कि नई लागू हुई फेसलेस असिसमेंट स्कीम में तमाम अव्यवस्थाएं हैं। इसके लिए रिकार्ड लेन देन में कार्यभार की विसंगति को दूर करने की सख्त जरूरत है। अनियमित वेतनभोगियों को स्थायी नियुक्ति मिलनी चाहिए। आयकर अधिकारियों और कर्मियों की वेतन विसंगित को तत्काल दूर करना होगा।



इस दौरान सभी अधिकारियों कर्मियों के हड़ताल में होने से कामकाज ठप रहा। इस मौके पर राजपत्रित अधिकारी संघ के एके मलए आयकर अधिकारी डीके सिंहए विशंभर झाए राधारमण यादवए संजय कुमारए सौरभ सागरए प्रेमपाल सिंह, सियाराम सिंह, हरीश लाल, समीर सिंह, अमन सिंह, सचिन सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed