फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officials arrived to investigate the occupied land

Aligarh News: कब्जाई जमीन की जांच करने पर पहुंचे अधिकारी, भाजपा नेता पर है कब्जा करने का आरोप

Wed, 25 Dec 2024 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 09:56 PM IST
सार

आरोप है कि अलीगढ़ के एक भाजपा नेता ने 24 दिसंबर की देर शाम उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काम को बंद करा दिया था। 
 

विज्ञापन
Officials arrived to investigate the occupied land
अकराबाद कोतवाली - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद के जीटी रोड पर गांव पनैठी के पास एक व्यक्ति की सबा तीन बीघा जमीन कब्जा कर लिया गया। कब्जे का आरोप एक भाजपाई पर लगाया है। मामले की जांच के लिए मौके पर अधिकारी पहुंचे।  

विज्ञापन


अलीगढ़ के कुलदीप बिहार निवासी आशा यादव पत्नी संजय का कहना था कि उसने दिल्ली निवासी राजकुमार वर्मा से 2008 में इस संपत्ति को खरीदा था। आरोप है कि अलीगढ़ के एक भाजपा नेता ने 24 दिसंबर की देर शाम उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काम को बंद करा दिया था। 
विज्ञापन

कब्जाई जमीन
कब्जे के मामले में 25 दिसंबर को राजस्व विभाग की टीम की ओर से तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गौतम, कानूनगो केके सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष के लोगों से मामले की जानकारी की। क्षेत्राधिकारी बरला जय शंकर मिश्र ने बताया है कि शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्ष के लोगों से कहा है कि जबतक विभाग की जांच पूरी नहीं हो जाती है तब-तब कोई भी व्यक्ति मौके पर कार्य नहीं करेगा। सुरक्षा दृष्टि के चलते कुछ पुलिसकर्मी को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed