फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Official hassle of navigating stuck lovers Wedding Planning

सरकारी मकड़जाल में फंसी प्रेमियों की शादी की योजना

Tue, 14 Feb 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 14 Feb 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Official hassle of navigating stuck lovers Wedding Planning
Official hassle of navigating stuck lovers Wedding Planning - फोटो : Rupesh
अंतर जातीय प्रेमी युगलों के विवाह को बढ़ावा देने और शादी के बाद आर्थिक मद्द देने वाली सरकार की योजना जटिल प्रक्रिया और लाल फीताशाही के चलते अपने मकसद में बुरी तरह विफल साबित हो गई है। यही कारण है कि अलीगढ़ में किसी ने भी इस योजना के तहत लाभ हासिल नहीं किया है।
विज्ञापन

जाति प्रथा की बेड़ियों पर चोट करने के लिए और सामाजिक विषमता की खाई को पाटने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इसमें पांच लाख रुपये तक का एकमुश्त भुगतान किया जाता है। सन 2013 में केंद्र सरकार ने सामाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से अंतर जातीय शादियों को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता कार्यक्रम शुरू किया। इसमें प्रेमी युगल में से किसी एक का अनुसूचित जाति से संबंधित होना जरूरी था। इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए जरूरी था कि प्रेमी युगल की शादी हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत रजिस्टर्ड हो।
विज्ञापन

शादी के पहले साल में ही आवेदन करने पर योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही वार्षिक आमदनी भी पांच लाख रुपये वार्षिक से अधिक नहीं हो। दूसरी शादी करने पर यह अनुदान नहीं मिल सकेगा। इसमें युगल को जाति प्रमाण पत्र, संयुक्त बैंक खाते का विवरण, मौजूदा विधायक या सांसद का संस्तुतिकरण पत्र और जिलाधिकारी का संस्तुति पत्र जरूरी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह कानून के जानकार वरिष्ठ अधिवक्ता राम कृष्ण तिवारी कहते हैं कि इस योजना में जो औपचारिकताएं हैं वह बेहद जटिल हैं। कई ऐसे भी राज्य हैं जो अपने यहां शादियों का रजिस्ट्रेशन हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत नहीं करते हैं। इसके अलावा इस योजना के आवेदनों में अस्वीकार होने की दर बहुत अधिक है। 
फूलों की जमकर खरीदारी
वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर फूलों की जमकर खरीद्दारी हुई। सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, रामघाट रोड स्थित फ्लावर शॉप पर युवाओं की भीड़ दिखी। फूलों के भाव चढ़ गए। मंगलवार को  वेलेंटाइन डे है। इस दिन प्यार का इजहार किया जाएगा। रेस्टोरेंट में युवा जोड़ियों के लिए कैंडल डिनर की व्यवस्था है।

वेलेंटाइन डे से बचें युवा
पतंजलि युवा भारत की ओर से जिला योजना कार्यशाला हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि विदेशों से आई वेलेंटाइन डे और धूम्रपान संस्कृति से बचना चाहिए। योग प्राणायाम, ध्यान से जीवन को सफल बनाएं। इस मौके पर जिला युवा प्रभारी भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि पतंजलि में नौकरी के नाम पर फ्राड कंपनियों व विज्ञापन से युवा सावधान रहें। लोकेश सिंह, योगेंद्र कुमार को अतरौली तहसील व बॉबी कृष्णा, अनिल सिंह को इगलास की जिम्मेदारी सौंपी गई। वार्ड स्तर पर अमित कुमार, विष्णु चौधरी, सुभाष सैनी, पुनीत गुप्ता, हरिओम आर्य, लोकेश पचौरी, शुभम राघव, अमरनाथ पांडेय, पुनीत शर्मा को प्रभारी बनाया गया। कार्यशाला में राकेश शर्मा, जयप्रकाश आर्य, भूप सिंह, नरेंद्र सिकरवार, माधुरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed