{"_id":"68cdb77389029d1df0095bda","slug":"officers-and-employees-of-the-mandi-samiti-branch-of-the-central-bank-are-under-investigation-aligarh-news-c-56-1-sali1016-137706-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अन्य केंद्रबैंक की मंडी समिति शाखा के अफसर-कर्मी जांच के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अन्य केंद्रबैंक की मंडी समिति शाखा के अफसर-कर्मी जांच के घेरे में
Sat, 20 Sep 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक से ओवरड्राफ्ट के जरिये पांच करोड़ रुपये निकाले जाने के मामले में अब बैंक की मंडी समिति शाखा के अधिकारी व कर्मचारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने चालू खाते से ओवर ड्राफ्ट के जरिये धनराशि निकालने के बाद अपने मंडी समिति के बचत अकाउंट में धनराशि का हस्तांतरण किया था, लेकिन बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने इतनी बड़ी राशि जमा होने पर भी गंभीरता नहीं दिखाई और न हीं उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि एचडीएफसी बैंक की मंडी समिति शाखा के कर्मचारियों ने भी खाते में धनराशि आने पर अपने उच्चाधिकारियों को अवगत नहीं कराया। अब बैंक कर्मियों की गर्दन फंसती जा रही है। इधर, पुलिस को सीडीआर के जरिये कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस आरोपी आकाश और बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता की सीडीआर खंगालने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि विष्णुपुरी निवासी आकाश ने अपने चालू खाते से ओवर ड्राफ्ट की सुविधा के जरिये 10 बार में पांच करोड़ रुपये की निकासी की थी। बैंक के साथ फ्रॉड करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी आकाश को 16 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है। कई बैंक अधिकारी व कर्मचारी जांच के घेरे में हैं। जल्द ही विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।