{"_id":"68a63ac3384729ddb4035c50","slug":"obscene-video-went-viral-after-a-woman-refused-to-convert-and-marry-fir-lodged-aligarh-news-c-2-1-ali1010-766003-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: धर्म परिवर्तन कर निकाह करने से इन्कार पर \n\n\n\nवायरल किया अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: धर्म परिवर्तन कर निकाह करने से इन्कार पर वायरल किया अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 21 Aug 2025 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
टप्पल निवासी एक युवक ने एक युवती को प्यार में फंसाकर संबंध बना लिए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती का आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया, इन्कार किया तो वीडियो वायरल कर दिया। हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी युवक टप्पल के मोहल्ला कसाईपाड़ा निवासी आसिफ है। युवती के पिता का आरोप है कि 15 दिन पहले आरोपी ने एक सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल किया है। वह उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर पहले जान से मारने और अगवा कर सीरिया भेजने की धमकी दी। मंगलवार को उन्होंने इस संबंध में थाने पर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे हिंदू राष्ट्र सेना के जिलाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, गोरक्षा टीम के जिला प्रभारी पंकज पंडित सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पीड़िता के घर पहुंचे। इन्होंने टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार से बात की, जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है। टप्पल थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पंकज पंडित ने कहा कि आरोपी जल्द नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-वरुण कुमार सिंह, सीओ खैर।