Aligarh Exhibition: अलीगढ़ महोत्सव में बार बालाओं के अश्लील डांस पर लग रहे जमकर ठुमके, उड़ रहे रुपये
वायरल वीडियो सामने आया है। जिसमें डांस कर रही बार बालाओं के पास आकर युवा खूब थिरकते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में बार बालाएं अर्धनग्न कपड़ों में अश्लील नृत्य करती नजर आ रही हैं तो वहां माैजूद नशे में झूमते दर्शक मंच तक पहुंचकर उन पर नोटों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं।
विस्तार
अलीगढ़ शहर में चल नुमाइश में सांस्कृतिक नृत्य (वैरायटी शो) के नाम पर बारबालाओं का अश्लील नृत्य चल रहा है और जमकर अश्लीलता परोसी जा रही है। अश्लील नृत्य की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही हैं। जिन पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।
इस तरह के कई वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें डांस कर रही बार बालाओं के पास आकर युवा खूब थिरकते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में बार बालाएं अर्धनग्न कपड़ों में अश्लील नृत्य करती नजर आ रही हैं तो वहां माैजूद नशे में झूमते दर्शक मंच तक पहुंचकर उन पर नोटों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं।
देर रात तक यह शो संचालित किए जा रहे हैं। जबकि तय है कि रात 11 बजे के बाद इस तरह के शो आयोजित नहीं होंगे। इस सबके बाद भी नुमाइश प्रशासन पूरी तरह से माैन बना हुआ है। नागरिकों का आरोप है कि यह सब ठेके की शर्त के अलावा कान फोडू व तेज आवाज में बज रहे डीजे व संगीत से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुला उल्लंघन हो रहा है।
ठेके के नाम पर अवैध वसूली
नुमाइश में साइकिल स्टैंड के नाम पर ठेकेदार चिन्हित स्थानों पर पर्ची काटने के साथ ही नगर निगम सीमा की सड़कों पर अवैध वसूली कर रहा हैं। सड़क पर ही बल्ली और रस्सी बांधकर वाहन खडे़ करने के नाम पर मनमाने तरीके से वसूली की जा रही हैं। प्रदर्शनी में साइकिल स्टैंड पर 30 रुपये बाइक, 50 रुपये कार का सरकारी रेट तय हैं, लेकिन ठेकेदार नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए बाइक के नाम पर 60 रुपये व कार के नाम पर 100 रुपये का शुल्क वसूल रहा हैं।
नुमाइश में वैरायटी शो के नाम पर अश्लील व फूहड डांस किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। अगर देर रात तक शो आयोजित किए जा रहे हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही मिले तो कार्रवाई होगी। वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं होगी। शिकायत पर कड़ी कार्रवाई होगी।- अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी व नुमाइश प्रभारी