फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   nurses shed tears while handing over the newborn

रो पड़ीं नर्सें: सड़क किनारे मिला बच्चा, एक माह रहा भर्ती, नवजात को आगरा एडॉप्शन सेंटर भेजते हुए निकले आंसू

Tue, 22 Jul 2025 03:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 03:46 PM IST
सार

अलीगढ़ में अगले 15 दिनों में अपना नवजात एडॉप्शन सेंटर शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत परिसर में एक भवन किराये पर लिया गया है।

विज्ञापन
nurses shed tears while handing over the newborn
मोहनलाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय के एनआईसीयू में उपचार कराता बच्चा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिला महिला अस्पताल में एक महीने के नवजात बालक को अस्पताल से रवाना करते समय नर्सें फफक-फफक कर रो पड़ीं। यह नवजात 21 जून को अकराबाद क्षेत्र में सड़क किनारे मिला था, उस समय वह केवल चार दिन का था।

विज्ञापन


चाइल्ड वेलफेयर समिति ने अकराबाद पुलिस की मदद से बालक को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट) वार्ड में एक महीने तक सघन चिकित्सा में रहने के बाद बालक पूरी तरह स्वस्थ हो गया। इस दौरान उसकी देखभाल करने वाली नर्सों का उससे गहरा लगाव हो गया था। बालक को अब आगरा स्थित एडॉप्शन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के गौरव चंदेल ने बताया कि 21 जून को यह बालक सड़क किनारे एक बाइक सवार को रोता हुआ मिला था, जिसके बाद उसने उसे उठाया। बालक फेफड़ों में संक्रमण का शिकार था, लेकिन इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गया। 19 जुलाई को उसे आगरा के एडॉप्शन सेंटर में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ में जल्द शुरू होगा नवजात एडॉप्शन सेंटर
अलीगढ़ में अगले 15 दिनों में अपना नवजात एडॉप्शन सेंटर शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत परिसर में एक भवन किराये पर लिया गया है। इस सेंटर में छह आया, एक नर्स, एक डॉक्टर और एक मैनेजर सहित स्टाफ की तैनाती की गई है। इसका संचालन चाइल्ड लाइन समिति द्वारा किया जाएगा, जिससे भविष्य में ऐसे बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही सहायता मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed