फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Number of prisoners reduced in Aligarh jail

अलीगढ़ जेल को राहत: 1202 क्षमता वाली में थे 4200 बंदी, साल भर में ही आगरा-इटावा शिफ्ट कर दिए 650

Mon, 01 Jul 2024 05:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 05:05 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बंदियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले एक वर्ष में बड़ी संख्या में कैदियों को आगरा व इटावा केंद्रीय कारागार शिफ्ट किया गया है। हाथरस जेल बनने के बाद भी यहां और राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Number of prisoners reduced in Aligarh jail
अलीगढ़ जेल - फोटो : स्वयं

विस्तार

क्षमता से तीन गुना अधिक बंदियों का बोझ झेल रहे अलीगढ़ जिला कारागार को अब कुछ राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार से पिछले एक वर्ष में 650 कैदियों को आगरा-इटावा के केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया गया है। सात वर्ष से कम सजा वाले लगभग 250 बंदियों को इस दौरान जमानत-मुचलकों पर रिहा किया गया है। इसलिए एक वर्ष पहले जो बंदी संख्या 4200 थी, वह बीती 26 जून को 2630 पर पहुंच गई। इसमें 1570 की कमी हुई है।

विज्ञापन


अंग्रेजों के समय में बने जिला कारागार की क्षमता 1202 बंदियों की है। अपराध बढ़ने के साथ यहां बंदियों की संख्या बढ़ने लगी। एक दशक पहले तक केंद्रीय कारागार के ओवरलोड होने के कारण वहां सजायाफ्ता को लेना बंद कर दिया गया था। इसके चलते इस कारागार का बोझ बढ़ता गया। दो हजार से बढ़ते बढ़ते बंदियों की संख्या 4200 तक पहुंच गई। कोरोना काल में ही सुप्रीम कोर्ट से आदेश जारी हुआ कि सात वर्ष से कम सजा वाले मामलों में बंदियों को जेल न भेजा जाए। कम सजा के मुकदमों में बंदियों को जमानतों, मुचलकों या जुर्माने पर रिहा करने के निर्देश दिए। इस आदेश के बाद जेल में अचानक से रिहाई शुरू हुई।
विज्ञापन


एक वर्ष में 650 सजायाफ्ता कैदी आगरा व इटावा केंद्रीय कारागार शिफ्ट किए गए। इसके बावजूद जेल में क्षमता से दो गुना से ज्यादा बंदी मौजूद हैं। कारागार प्रशासन का मानना है कि आने वाले वर्षों में हाथरस कारागार का निर्माण होने के बाद इसमें और राहत मिलेगी। यहां से हाथरस के बंदी वहां शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र यादव
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बंदियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले एक वर्ष में बड़ी संख्या में कैदियों को आगरा व इटावा केंद्रीय कारागार शिफ्ट किया गया है। हाथरस जेल बनने के बाद भी यहां और राहत मिलेगी। -बृजेंद्र यादव, वरिष्ठ अधीक्षक कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed