{"_id":"6a91591ac0a69d62aa0bd43a","slug":"amu-ba-student-commits-suicide-written-in-the-suicide-note-i-am-a-loser-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं लूजर हूं...': एएमयू में बीए छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला पांच लाइन का सुसाइड नोट; लिखी ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं लूजर हूं...': एएमयू में बीए छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला पांच लाइन का सुसाइड नोट; लिखी ये बातें
Fri, 28 Aug 2026 03:17 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 28 Aug 2026 03:17 PM IST
सार
अलीगढ़ स्थितत एएमयू में बीए छात्र ने खुदकुशी कर ली। जिस समय छात्र ने जान दी, उसका रूममेट बाहर गया हुआ था। कमरे में पांच लाइन का सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
एएमयू।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विदेशी भाषा विभाग के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कृष्णा शर्मा की निजी पीजी में मौत के मामले में पुलिस को पांच लाइन का सुसाइड नोट मिला है। नोट में छात्र ने परिवार के प्रति अपने प्रेम का जिक्र करते हुए खुद को लेकर निराशा व्यक्त की है। नोट में ‘मैं लूजर हूं’ जैसे शब्द भी लिखे होने की बात सामने आई है।
जम्मू-कश्मीर निवासी कृष्णा मुजम्मिल मंजिल के पीछे स्थित निजी पीजी में साथी छात्र के साथ रहता था। बृहस्पतिवार रात उसका रूममेट बाहर गया हुआ था। देर रात लौटने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने अन्य किरायेदारों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे में प्रवेश किया और छात्र को मृत पाया।
पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।