फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Numaish time will reduce, bollywood night will also effected

घट सकते हैं नुमाइश के दिन, बॉलीवुड नाइट पर भी संशय

Wed, 16 Dec 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Numaish time will reduce, bollywood night will also effected
जिले की सुप्रसिद्ध नुमाइश पर छाए कोरोना संकट के बादल छंट गए हैं। प्रशासन ने एलान किया है कि अलीगढ़ नुमाइश का आयोजन 2021 में भी होगा। 18 दिसंबर को आयोजन की तैयारियों के संबंध में पहली बैठक होनी है। दरअसल, अलीगढ़ नुमाइश के आयोजन संबंधी प्रशासन के फैसले को गोरखपुर महोत्सव से जोड़कर देखा जा रहा है। गोरखपुर महोत्सव को इस बार तीन की बजाय दो दिन का कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही बॉलीवुड नाइट पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में यहां भी आशंका जताई जा रही है कि इस बार अलीगढ़ नुमाइश में भी बॉलीवुड नाइट नहीं होगी। स्थानीय कलाकारों से ही मंच सुशोभित होगा। वहीं, हर बार जो नुमाइश 25 से 30 दिन की होती थी। इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि नुमाइश के दिन घट सकते हैं। अगर, ऐसा हुआ तो नुमाइश ठेकेदारों से लेकर यहां दूर-दराज से आने वाले दुकानदारों, झूले वालों के लिए आयोजन मुनाफे का सौदा नहीं होगा। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर इन सभी आशंकाओं को 18 दिसंबर को होने वाली बैठक में साफ करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का भी पड़ सकता है असर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 31 मार्च तक पूर्ण करा लिए जाएं। ऐसे में अधिकारियों की चुनाव की तैयारियों को लेकर भी व्यस्तता हो जाएगी। दूसरी ओर नुमाइश जनवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक चलती है। उसके भी पूरे इंतजामों पर निगाह रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed