फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NSUI staged a protest, police snatched the effigy of the Education Minister

नीट : एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने छीना शिक्षा मंत्री का पुतला

Sat, 16 May 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
NSUI staged a protest, police snatched the effigy of the Education Minister
 विरोध प्रदर्शन न करते एनएसयूआई के पदाधिकारी।  - फोटो : samvad
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने नीट पेपर लीक होने के मामले में शुक्रवार को सेंटर प्वाइंट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पहले से तैनात पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद पुतला छीन लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष आकाश मसीह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि जब छात्र पेपर देने जाता है, तब किसी छात्र की जेब फाड़ी जाती है, किसी का कॉलर फाड़ा जाता है। छात्रों के साथ यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



आरोप लगाया कि इन्हीं की पार्टी के मंत्री विधायक पेपर लीक करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार छात्र विरोधी, युवा विरोधी है। अब तक भारत में 90 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। नीट-2026 की परीक्षा में 22 लाख छात्रों ने पेपर दिया था। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यह बोलते हैं फिर से पेपर कराया जाएगा। इसका क्या प्रमाण है कि जो पेपर लीक हुआ था, उसका कोई बी सेट लीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर अलंकार शर्मा, पुलकित पाठक, फातिमा दियाना आर सी, अमल सिनान, मुहम्मद फारिस अली, शहजाद पी, लुकमान एस, निया फातिमा एमएस, शमशाद अशरफ ,अब्दुल बासित, शाहिद केसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed