फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NSUI protested by selling vegetables

एनएसयूआई ने सब्जियां बेचकर किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 07 Feb 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
NSUI protested by selling vegetables
बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सब्जियां बेचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन के महासचिव आकाश मसीह के नेतृत्व में नौरंगाबाद छावनी क्षेत्र में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सब्जी बेची। आकाश मसीह ने कहा कि प्रदेश में एक हजार से ज्यादा कारखाने पिछले 30 वर्ष से बंद पड़े हुए हैं। इसके कारण युवाओं को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि रोजाना औसतन तीन बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने का दावा करती है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बेरोजगारी दर पिछले वर्ष इस वर्ष से दोगुना हो गई है, उसको कम करने के लिए जिला स्तरीय उद्योग स्थापित किए जाएं और युवाओं को सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत रोजगार मुहैया कराया जाए। इस अवसर पर उदित अग्रवाल, कृष्ण पाराशर, रोहित, योगेश, रिंकू शर्मा, ऋषभ सिंह, हेमंत, आशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed