{"_id":"5e5963648ebc3ef3c26b5b1c","slug":"nrc-caa-aligarh-news-ali2279262150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ बवालः उपद्रवियों पर कसा शिकंजा, 35 पर गुंडा एक्ट व 80 पर 110 जी की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ बवालः उपद्रवियों पर कसा शिकंजा, 35 पर गुंडा एक्ट व 80 पर 110 जी की कार्रवाई
विज्ञापन
सीएए व एनआरसी को लेकर रविवार एवं सोमवार को हुए उपद्रव मामले में प्रशासन का शिकंजा शुक्रवार को और सख्त हो गया। पुलिस ने उपद्रव मामले में 35 उपद्रवियों पर गुंडा एक्ट एवं 50 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ने उपद्रव करने के लिए बदनाम देहलीगेट क्षेत्र के 30 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की है। इस तरह कुल मिलाकर 80 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा पुलिस ने 700 लोगों को रेड कार्ड जारी किए हैं और एक हजार से अधिक लोगों के खिलाफ शांति भंग के नोटिस जारी किए हैं। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने देहलीगेट, सासनीगेट और कोतवाली क्षेत्र के 100 और लोगों को पाबंदी नोटिस जारी किए हैं। ड्रोन कैमरे में जिन घरों पर पत्थर आदि मिले थे, उनके स्वामियों को भी नोटिस थमा दिए गए हैं।
सीएए और एनआरसी को लेकर लगातार उकसावे की कार्रवाई करने एवं पाबंदी नोटिसों के बावजूद अपनी हरकतों से बाज न आने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा और कस दिया है। बृहस्पतिवार तक देहलीगेट, कोतवाली आदि क्षेत्रों के 5011 लोगों को नोटिस जारी किये गए थे। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से दंगे फंसाद एवं उकसावे की कार्रवाई के 30 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि इन सबके अलावा 100 और लोगों के नाम नोटिस जारी किये गए हैं।
इन सभी को जमानत के लिए दो एवं तीन मार्च को न्यायालय बुलाया गया है। पूर्व में जारी 302 नोटिस पाने वाले लोगों में से 175 लोगों ने 28 जनवरी को हाजिरी दी और मुचलके भर दिए। शेष 127 लोगों को दोबारा नोटिस जारी कर उनके नाम जमानती वारंट जारी किये जा रहे हैं। इधर पुलिस ने उपद्रव में शामिल 35 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा 50 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की है। एक हजार से ज्यादा लोग शांति भंग में पाबंद किये हैं। जबकि 700 लोगों को रैड कार्ड जारी किये हैं। इन कार्डों के माध्यम से आरोपियों को पाबंद किया गया है कि यदि भविष्य में उनके इलाके में दंगा फसाद होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि ड्रोन कैमरे से जिन घरों पर पत्थर, ईंट व बोतले आदि मिली थी, उन घरों के स्वामियों को भी पाबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
अकेले जीवनगढ़ में 9 लाइसेंस जमा, 15 फोटो से पहचाने गए
पुलिस कार्रवाई के क्रम में अकेले जीवनगढ़ इलाके में 9 शस्त्र लाइसेंस जमा करा गए हैं, जबकि एएमयू के 15 छात्र-छात्राओं के फोटो पहचाने गए हैं। इन फोटो को जिला प्रशासन के जरिये एएमयू को भेजा जाएगा। इसके अलावा 7 गुंडा, 40 लोग 110 जी में पाबंद किए गए हैँ। 295 लोग पाबंद किए हैं, जिनमें से 130 को नोटिस तामील करा दिए गए हैं।