{"_id":"6a73a792d6ab3d6e4e03f6d2","slug":"now-youth-will-not-only-study-but-also-spruce-up-the-city-aligarh-news-c-2-gur1004-1036845-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अब सिर्फ पढ़ाई नहीं, शहर भी संवारेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अब सिर्फ पढ़ाई नहीं, शहर भी संवारेंगे युवा
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम में बोलते महापौर प्रशांत सिंघल। स्वयं कॉलेजडीएस कॉलेज में
शहर के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में नगर निगम ने नई पहल की है। बुधवार को महापौर प्रशांत सिंघल ने धर्म समाज (डीएस) कॉलेज में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें शहर के विकास का सिटी पार्टनर बनाया। उन्होंने कहा कि अब युवा सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अपने सुझावों और सहभागिता से शहर को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
कॉलेज परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महापौर विद्यार्थियों के बीच बैठे। उन्होंने शहर की समस्याओं, विकास की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान छात्रों ने शहर में एडवेंचर पार्क विकसित करने, बदरंग और गंदी दीवारों को आकर्षक वॉल पेंटिंग और कलाकृतियों से सजाने तथा नशामुक्त अलीगढ़ के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने जैसे कई सुझाव दिए। छात्रों ने कहा कि शहर के विकास से जुड़े निर्णयों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए।
महापौर ने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के भी भागीदार हैं। उनकी नई सोच, ऊर्जा और रचनात्मक दृष्टिकोण शहर के विकास को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अब शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर युवाओं के सुझावों को प्राथमिकता देगा और उन्हें योजनाओं का सहभागी बनाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह संवाद अभियान केवल डीएस कॉलेज तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में शहर के अन्य कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को विकास प्रक्रिया से जोड़ा जा सके।
संवाद कार्यक्रम को छात्रों ने भी सकारात्मक पहल बताया। उनका कहना था कि जब जनप्रतिनिधि सीधे विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनकी राय लेते हैं, तो युवाओं में शहर के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना मजबूत होती है।