फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now the price will have to be paid instead of ration

विकास कार्यों में गड़बड़ी में पंचायत सचिव निलंबित

Fri, 07 Oct 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:36 AM IST
सार

गंगीरी ब्लॉक के सलगवां गांव में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का घपला सामने आया है।जिला पंचायती राज अधिकारी की जांच में व्यक्तिगत शौचालय से लेकर हैंडपंप री-बोर कराने में भारी कमियां सामने आई हैं।डीपीआरओ ने अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में जांच शुरू की।

विज्ञापन
Now the price will have to be paid instead of ration

विस्तार

गंगीरी ब्लॉक के सलगवां गांव में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का घपला सामने आया है। जिला पंचायती राज अधिकारी की जांच में व्यक्तिगत शौचालय से लेकर हैंडपंप री-बोर कराने में भारी कमियां सामने आई हैं। विद्यालय की बाउंड्रीबाल बनाने के नाम पर गड़बड़ी मिली है। इस पर पंचायत सचिव सत्येंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव सलगवां निवासी सत्यवीर सिंह ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को शिकायत करते हुए ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर अनियमितता का आरोप लगाया था। डीएम ने डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को जांच के आदेश दिए थे। डीपीआरओ ने 23 सितंबर को गांव में जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

आदेश के बाद भी सलगवां के पूर्व सचिव एवं प्रधान मौके पर नहीं मिले। डीपीआरओ ने अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में जांच शुरू की। इसमें साफ हुआ कि गांव के आठ अपात्र लाभार्थियों को 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से धनराशि आवंटित की गई है, लेकिन शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है। इसमें 96 हजार का गबन होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हैडपंप रीबोर में भी करीब 36 हजार की धनराशि का दुरुपयोग पाया गया। मनरेगा के तहत 2021-22 में विद्यालय की दीवार निर्माण कार्य में 65 हजार से अधिक की धनराशि का अधिक खर्च मिला। टाइड फंड व पंचायत भवन के निर्माण में भी अनियमितताएं सामने आइं। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि पंचायत सचिव की जांच के लिए धनीपुर के एडीओ पंचायत को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed