फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now the elderly bearded with a peak in Aligarh

अब अलीगढ़ में चोटी के साथ बुजुर्ग की दाढ़ी भी कटी

Sat, 05 Aug 2017 01:38 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 05 Aug 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Now the elderly bearded with a peak in Aligarh
अलीगढ़ में आठ महिलाओं की चोटी कटी - फोटो : ब्‍यूूराे
चोटी कटने की खबरों से महिलाएं वैसे ही परेशान थीं, कि अब इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग की दाढ़ी कटने का मामला सामने आया है। चोटी कटने वाली महिलाओं में 12 वर्ष से लेकर 50 साल तक की महिलाएं हैं।
विज्ञापन

चोटी कटने से कुछ महिलाएं इस कदर भयभीत हुईं कि बेहोश हो गईं और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा। उधर पुलिस ने भी कुछ जगह पर जाकर पीड़ित महिलाओं से पूछताछ की। कटी चोटी देखी। जिले भर में चोटी कटने की इन खबरों से महिलाओं में दहशत है। कुछ लोग जहां तंत्र-मंत्र को कारण मान रहे हैं वहीं चर्चाएं यह भी हैं कि शरारती तत्वों का यह कारनामा है, जो सोते में चोटी काट रहे हैं और दहशत फैलने का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


चारा काटने गई दो बहनों में एक की चोटी कटी 
टप्पल क्षेत्र के गांव खंडेहा में चारा काटने गई दो बहनों में एक महिला की चोटी के बाल कट गए। गांव में यह चर्चा का विषय है। चोटी कटने वाली महिला दहशत में है। खंडेहा निवासी लक्ष्मी पत्नी सुलेख शर्मा अपनी बहन पिंकी पत्नी बाबी के साथ शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे चारा लेने जंगल गई थी। चारा काटने के बाद जब दोनों बहनें घर वापस लौटीं तो लक्ष्मी से सास ने कहा कि ऐसे बाल बांधने से क्या फायदा जो बाल बाहर की तरफ धोती से निकल रहे हैं। सास की बात सुनते ही लक्ष्मी ने अपने बालों को संभाला तो कटे बाल नीचे गिर पड़े। यह देखकर वह भयभीत हो गई। लक्ष्मी ने बताया कि खेत में उसे दो कुत्ते दिखाई दिए थे। अन्य कोई पास नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल बांधना चाहा तो हाथ में आई चोटी
क्षेत्र के ग्राम नगला बिरखू में एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। अनीता देवी पत्नी सुरेश जाटव के अनुसार गुरुवार रात वह छत पर सोई थी। शुक्रवार सुबह उठने पर बाल बांधने के लिए हाथ लगाया तो कटी चोटी हाथ में आ गई। यह देखकर वह बेहोश हो गई। पड़ोसी बुजुर्ग महिला के अनुसार उसने छत पर किसी परछाई को देखा था। महिला की चोटी कटने का हल्ला मचने पर लोगों की भीड़ लग गई। उधर महिलाओं में चोटी कटने को लेकर दहशत व्याप्त है ।

चोटी कटने पर सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा
खैर। बीती रात बाजीदपुर में सुबह सोकर उठी महिला ने अपनी चोटी कटी देखी तो इतने दहशत में आ गई कि उसे सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा। हालात खराब होने पर उसे सीएचसी से मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
बताते हैं कि बाजीदपुर गांव निवासी सुधा पत्नी नानक चंद्र गुरुवार रात अपने बच्चों के साथ कमरे में सोई थी। सुबह सोकर उठी तो देखा कि चोटी के बाल कटे जमीन पर पड़े हैं। यह देखकर वह बेहोश हो गई। बच्चों एवं परिजनों ने चेहरे पर पानी के छींटे मारे तो उसे कुछ होश आया। इसके बाद भी हालत बिगड़ी रही तो परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर एसएसआई रामकुमार गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाल कैसे कटे यह तो पता नहीं लेकिन इस तरह की घटनाएं महज शरारती तत्वों की उपज हैं। कोई भी भयभीत न हो। यह शरारती व्यक्ति घर का भी हो सकता है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

बास बली में बुजुर्ग की कटी दाढ़ी
महिलाओं की चोटी कटने के बीच गोरई क्षेत्र गांव बास बली में एक बुजुर्ग की दाढ़ी के बाल कट गए। दाढ़ी के बाल कटने से बुजुर्ग बेहोश हो गए। बली बास निवासी रामहेत की बेटी रेनू के अनुसार मध्यरात्रि में करीब तीन बजे वह चीख सुनकर जगी तो उसके पिता चीख रहे थे। उनकी दाढ़ी के एक साइड में बाल कटे थे। किसने दाढ़ी काटी यह पता नहीं चला। काफी देर बाद रामहेत होश में आ सके। रात में पूरे गांव में खबर फैल गई। पूरा गांव दहशत में आ गया। 
वहीं गांव ताहरपुर निवासी लता पत्नी विनोद के अनुसार शुक्रवार शाम वह घर पर थी। इस दौरान एक बिल्ली उसके सामने से गुजरी और वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। चोटी कटने के बाद से वह भयभीत है। क्षेत्र में चोटी कटने की यह दूसरी घटना है। चोटी कटने की घटनाओं से महिलाएं घरों से बाहर निकलने में भयभीत हैं।

एक ही समय में कटी दो महिलाओं की चोटी
क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में एक ही समय पर घर के अंदर दो महिलाओं की चोटी अचानक कट गईं। बाल कटने पर दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं। आनन-फानन परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को सूचना दी गई। चोटी कटने की बात से क्षेत्र की महिलाओं में दहशत है। 

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव गोपी चांदपुर में रूपसहाय की पुत्री पूजा देवी पत्नी पिंटू कासगंज के गांव हसनपुर से कुछ दिन पूर्व अपने गांव चांदपुर आई थीं। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर पूजा खाना खाने के बाद कमरे में आराम कर रही थीं। माता-पिता घर के आंगन में बैठे बातें कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक पूजा के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता कमरे की ओर दौड़े। देखा तो पूजा जोर-जोर रो रही थी। उसे लेकर वह बाहर आए। मां की नजर पड़ी तो चोटी कटी थी। यह देखकर वह भौचक रह गए। चोटी कटी देखकर वह बेहोश हो गई। उसे गोपी स्थित एक निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाया गया। 

वहीं दूसरी घटना थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव कटरा मलोई निवासी अंजू देवी पत्नी विकास कुमार शुक्रवार दोपहर एक बजे घर पर सफाई कर रही थी। 
इसके बाद वह चारपाई पर लेट गई तो अचानक उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। यह देखकर वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे विजयगढ़ कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से पूछताछ की। 

सोकर उठी तो कटी थी चोटी
कस्बे के बस अड्डा मुहल्ला निवासी 12 वर्षीय उजमा पुत्री अफसर अली शुक्रवार सुबह सोकर उठी तो उसे अपनी चोटी के बाल कटे नजर आए। यह जानकारी धीरे-धीरे पूरे कस्बे में फैली और दोपहर तक उसे देखने वालों की भीड़ घर पर उमड़ पड़ी। लोग तंत्र मंत्र क्रिया की बात कर रहे थे। हालांकि उजमा के पिता का कहना है कि वह तंत्र-मंत्र को नहीं मानते।  चोटी कटने का दूसरा मामला गांव दाउदपुर निवासी सोनम कुमारी का है। वह कक्षा दस की छात्रा है। उसके पिता का नाम शिवकुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक बजे पढ़कर आने के बाद सोनम सो गई। ढाई-पौने तीन बजे उठी तो कुछ बाल जमीन पर कटे पड़े थे। इस पर शोर मचाते हुए वह रोने लगी। माता-पिता ने देखा तो वह भी स्तब्ध रह गए। 

 
चोटी काटने वाले के शक में युवक को अधमरा किया
गहलऊ गांव में शुक्रवार रात ग्रामीणों ने चोटी काटने की आशंका पर एक युवक को पकड़ लिया। गांव वालों के अनुसार दो और थे उसके साथ जो भाग गए। गांव वाले उसे बुरी तरह पीट रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे बचाया नहीं तो शायद ग्रामीणों की पिटाई से युवक की मौत ही हो जाती। पुलिस घायल युवक को अपने साथ ले गई है। पुलिस के अनुसार युवक से पूछताछ की जाएगी। उधर पुलिस युवक को अपने साथ ले जा रही थी ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है। वहीं पुलिस से नोकझोंक करने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed