फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police busy in preparations for Holi disputes listed

Aligarh News: अब होली की तैयारियों में जुटी पुलिस, विवाद होंगे सूचीबद्ध

Sun, 19 Feb 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2023 12:57 AM IST
सार

अलीगढ़ में होली का त्योहार पिछले कुछ वर्षों से शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जा रहा है। चूंकि शहर बेहद संवेदनशील श्रेणी में है और देहात क्षेत्रों में रंजिशें ऐसे मौके पर उभर आती हैं। इसे लेकर पुलिस के स्तर से महाशिवरात्रि के बाद होली की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
police busy in preparations for Holi disputes listed
होली - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाशिवरात्रि का त्योहार सकुशल होने के बाद पुलिस अब होली की तैयारियों में जुट गई है। पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। साथ में इस वर्ष के ऐसे विवादों को चिह्नित किया जा रहा है। जिनकी वजह से होलिका दहन के दिन कोई विवाद न पनप जाए। साथ में पुराने व नए रिकार्ड के अनुसार होलिका दहन स्थलों को चिह्नित करने व खुराफातियों को पाबंद करने की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में होली का त्योहार पिछले कुछ वर्षों से शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जा रहा है। चूंकि शहर बेहद संवेदनशील श्रेणी में है और देहात क्षेत्रों में रंजिशें ऐसे मौके पर उभर आती हैं। इसे लेकर पुलिस के स्तर से महाशिवरात्रि के बाद होली की तैयारी शुरू कर दी है। अभी से सभी तरह के विवादों पर नजर रखी जा रही है। कहीं कोई विवाद फसाद का कारण न बने, इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। साथ में पुराने व नए विवादों को जोड़कर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील श्रेणी के होलिका दहन स्थल चयनित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


साथ में यह भी देखा जा रहा है कि जिले में कहीं किसी होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद तो नहीं है। इस विषय में एसएसपी कलानिधि नैथानी इतना ही बताते हैं कि होली को लेकर शांति समिति की बैठकें शुरू करा दी गई हैं। साथ में विवादों पर भी नजर व पाबंद आदि की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष ये थे होलिका दहन स्थल

  • 2770 स्थानों पर जिले भर में होली स्थल
  • 224 देहात क्षेत्र में होलिका दहन स्थल
  • 546 स्थानों पर शहर में जलेगी होली
  • 67 से अधिक अतिसंवेदनशील स्थल
  • 110 संवेदनशील होलिका स्थल भी
  • 690 सामान्य श्रेणी के होलिका स्थल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed