फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now learning driving licence will be made online sitting at home

अलीगढ़ः अब घर बैठे ऑनलाइन बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

Sun, 16 Jan 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Now learning driving licence will be made online sitting at home
अब आवेदक घर बैठकर ऑनलाइन अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बना सकेंगे। परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। जिसके चलते अब लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को आरटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

आधार नंबर डालकर लिंक करते ही आवेदक का डाटा साझा हो जाएगा। आधार पर दर्ज नाम, पता व मोबाइल नंबर का ब्योरा भरना पड़ेगा। फीस जमा करने और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद स्लॉट लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। सारे कागजातों की जांच ऑनलाइन ही हो जाएगी। इसके बाद आवेदक को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसके लिए आवेदक को एक ट्यूटोरियल दिया जा रहा है। आवेदक को यह ट्यूटोरियल तय समय के अंदर देखना है। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा में 16 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। नौ सवालों का सही जवाब देने वाले आवेदक को अप्रूवल दे दिया जाएगा। इसके कुछ देर बाद आवेदक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस को घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में फेल होने वाले आवेदक को फिर से आवेदन करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed