{"_id":"674ada55a8cb6a16ca0f21a6","slug":"now-e-bus-will-run-till-tehsil-headquarters-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: तहसील मुख्यालयों तक चलेंगी अब ई-बस, हरदुआगंज से आगे अतरौली तक चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: तहसील मुख्यालयों तक चलेंगी अब ई-बस, हरदुआगंज से आगे अतरौली तक चलेंगी बसें
Sat, 30 Nov 2024 02:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:57 PM IST
सार
अलीगढ़ में ई बस को लेकर अच्छी खबर आई है। गभाना व इगलास तक संचालन पहले से ही किया जा रहा है। नए प्रस्ताव के तहत हरदुआगंज तक चलने वाली बसों का सेवा विस्तार करते हुए उन्हें अतराैली तक संचालित किया जाएगा। नादापुल खेरेश्वर तक जाने वाली बसें खैर तक चलेंगी।
विज्ञापन
जीटी रोड पर चल रही ई बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ शहर के साथ ही ग्रामीण यात्रियों को भी ई-बस सेवा का पूरा लाभ मिलेगा। रोडवेज अफसरों ने जिला मुख्यालय से अतरौली एवं खैर तक इन बसों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया है। गभाना व इगलास तक संचालन पहले से ही किया जा रहा है। नए प्रस्ताव के तहत हरदुआगंज तक चलने वाली बसों का सेवा विस्तार करते हुए उन्हें अतराैली तक संचालित किया जाएगा। नादापुल खेरेश्वर तक जाने वाली बसें खैर तक चलेंगी।
विज्ञापन
इसके लिए विभागीय अफसरों ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को चार दिसंबर को कमिश्नर चैत्रा वी. की अध्यक्षता वाले बोर्ड के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बोर्ड से संचालन पर अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में छह अलग-अलग मार्गों पर ई- बसों का संचालन किया जा रहा है। अतराैली क्षेत्र में ग्रामीण लगातार ई-बसों के संचालन की मांग करते आ रहे हैं। प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने भी संबंधित अफसरों को पत्र भेजकर प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए थे। नए प्रस्ताव के तहत जिला मुख्यालय से लेकर जिले की सभी पांचों तहसील मुख्यालयों तक बसें संचालित की जाएंगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि तहसील मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसे कमिश्नर की अध्यक्षता वाले स्मार्ट सिटी बोर्ड के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मंजूरी मिलते ही इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।