फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now BPO will be called BPO, 876 beats created

अब बीपीओ कहलाएगा बीट सिपाही, 876 बीट सृजित

Sun, 09 May 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Now BPO will be called BPO, 876 beats created
जिले में बढ़ती आबादी के मद्देनजर पुलिस तैनाती को लेकर एसएसपी ने काम शुरू कर दिया है। इसी दिशा में चुनाव से पहले जिले में पुलिस चौकियों का सृजन किया था। अब उन्होंने जिले में 283 नई पुलिस बीट सृजित कर जिले में बीट संख्या 593 से बढ़ाकर 876 कर दी हैं। साथ ही बीट सिपाही को बीट पुलिस अधिकारी (बीपीओ) नाम दिया है। इसे लेकर उन्होंने नए बीट सिस्टम में कुछ निर्देश जारी किए हैं। साथ में थाने के क्षेत्रफल के अनुसार 22, 32, 42 बीट के अनुपात में बीट निर्धारण किया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि दो दिन तक चली समीक्षा के बाद बीट प्रणाली के सफल क्रियान्वयन, बढ़ती आबादी, बेहतर संवाद व सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान, अपराध की रोकथाम के लिए बीट संख्या डेढ़ गुना बढ़ाई गई है। बीट पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में सभी गांव/कॉलोनी/मोहल्लों की भौगोलिक स्थिति, पार्षद /पूर्व पार्षद , मंदिर/मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थल व उनके पुजारी मौलवी, अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, नंबरी मोहल्ले/ क्षेत्र में चलने वाली यूपी- 112 की गाड़ी, सभी सरकारी कार्यालय व उनके अधिकारीगण, क्षेत्र की आबादी व उनकी धर्म/जाति, सभी शस्त्रधारकों, पेट्रोल पंप, स्कूल कालेज के बारे में जानकारी रखेंगे।
विज्ञापन

ये जरूरी निर्देश
- बीट बुक को थाने के स्थाई अभिलेखों में शामिल किया जाएगा।
- बीपीओ द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच भी की जाएगी।
- थानों से सभी बीटों को एक यूनिक आईडी/नंबर भी दिया जाएगा।
- बीट में अवैध शराब बनाने व तस्करी पर तत्काल कार्रवाई हो।
- बीट से शेष सिपाही को लिंक अधिकारी नामित किया जायेगा।
ये किया वर्गीकरण
22 बीट के जिले में कुल 10 थाने
32 बीट के भी जिले में दस थाने
42 बीट के भी जिले में बने 8 थाने
- जिले में आबादी के अनुसार पुलिस तैनाती व बीट की मजबूती के लिए यह सुधार किया गया है। सभी सीओ व अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बीट पुलिसिंग के बारे में स्टाफ को ब्रीफ कर उनको कर्तव्य बोध कराते हुए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। समय समय पर बीपीओ से बीट के बारे में व्यापक जानकारी करेंगे और समीक्षा बीट बुक में अंकित करेंगे। बेहतर बीपीओ को सम्मानित और कमजोर को दंडित किया जाएगा। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed