{"_id":"67ca831a5d9f1162800de6e0","slug":"notorious-shooter-praveen-bajouta-appeared-in-court-wearing-a-bulletproof-jacket-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कुख्यात शूटर प्रवीन बाजौता की बुलेट प्रूफ जैकेट में पेशी, छह साल पुराने मुकदमे में आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कुख्यात शूटर प्रवीन बाजौता की बुलेट प्रूफ जैकेट में पेशी, छह साल पुराने मुकदमे में आरोप तय
Fri, 07 Mar 2025 10:54 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:54 AM IST
सार
संदीप गुप्ता हत्याकांड में आरोपी शूटर प्रवीन टप्पल के बाजौता का रहने वाला है। उस पर जिले में व जिले से बाहर काफी अपराध दर्ज हैं। संदीप हत्याकांड के बाद से वह जेल में है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर कोर्ट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपारी किलर प्रवीन बाजौता को 6 मार्च को लखीमपुर खीरी जेल से यहां पेशी पर लाया गया। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर कड़ी सुरक्षा में लाए गए शूटर की बन्नादेवी के छह वर्ष पुराने पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे में पेशी हुई। यहां उस मुकदमे में आरोप तय करने की प्रक्रिया के बाद उसे वापस ले जाया गया।
विज्ञापन
गांधी आई तिराहे के बहुचर्चित कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में आरोपी शूटर प्रवीन टप्पल के बाजौता का रहने वाला है। उस पर जिले में व जिले से बाहर काफी अपराध दर्ज हैं। संदीप हत्याकांड के बाद से वह जेल में है। 4 मार्च 2019 को बन्नादेवी में उस पर पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें कई हथियार बरामद हुए थे। इस मुकदमे में प्रवीन के साथ चार अन्य आरोपी हैं। अब तक उस मुकदमे में प्रवीन व उसके साथियों पर आरोप तय नहीं हो पाए थे। सुरक्षा कारणों से उसकी पेशी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
अन्य मुकदमों में उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हो रही है। लेकिन, एडीजे-6 की अदालत ने आरोप तय करने के लिए उसे तलब किया। इसी क्रम में 6 मार्च को कड़ी सुरक्षा में उसे यहां लाया गया। अब इसका ट्रायल शुरू होगा। जिसके लिए 21 तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन