फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice to VHP office, immovable post, 13 building owners in Jarjar Bhavan

जर्जर भवन में विहिप कार्यालय, अचल चौकी, 13 भवन स्वामियों को नोटिस

Wed, 26 May 2021 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Notice to VHP office, immovable post, 13 building owners in Jarjar Bhavan
थाना गांधी पार्क क्षेत्र स्थित अचल चौकी एवं विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। अचल चौकी एवं विहिप कार्यालय सहित अचल सरोवर से लगे 13 भवनों स्वामियों को नगर निगम द्वारा नोटिस दिया जा रहा है। अधिकतर भवन स्वामी नोटिस रिसीव करने में हिचक रहे हैं।
विज्ञापन

चंद रोज पहले बारिश के दौरान अचलेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा अचल सरोवर में ढह गया था। संयोग अच्छा था कि बारिश में छत टपकने के कारण सेवादार परिजनों के साथ उठकर कमरे से बाहर आ गए थे। अन्यथा कोई हादसा हो सकता था। अचलेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही हिंदू इंटर कॉलेज को भी कुछ नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

घटना के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने अचल सरोवर के आसपास के 13 जर्जर भवनों को चिह्नित किया है। उसमें अचल चौकी, विश्व हिंदू परिषद कार्यालय एवं हिंदू इंटर कॉलेज आदि भी हैं। आंधी, तूफान एवं बारिश में भवन ढह सकते हैं। भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के एक्सईएन अशोक कुमार भाटी ने बताया कि मंगलवार को नोटिस भेजा गया था, लेकिन अचल चौकी, विहिप कार्यालय एवं हिंदू इंटर कॉलेज में रिसीव नहीं हुआ है। बुधवार को नोटिस भेजकर रिसीव कराने का प्रयास किया जाएगा। नोटिस में भवन स्वामियों से कहा गया है कि जर्जर भवन हटाएं या मरम्मत करा लें। जान-माल की हानि होने पर भवन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि अगर भवन स्वामी जर्जर भवन नहीं हटाते हैं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed