फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice to ten big defaulters of Aligarh

Aligarh Nagar Nigam: 2.67 करोड़ के दस बड़े बकायेदारों पर कसा शिकंजा, नोटिस जारी, होगी कार्रवाई

Mon, 16 Jun 2025 01:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 01:17 PM IST
सार

नगर निगम के क्षेत्र में 2.02 लाख भवन हैं। इनसे हर साल कर विभाग संपत्ति कर वसूलता है। इनमें सरकारी, घरेलू और व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। इनमें से कई ऐसे हैं, जिन्होंने सालों से बकाया जमा नहीं किया है। कर विभाग ने 10 बड़े संपत्ति कर बकायेदारों की सूची भी जारी की है।

विज्ञापन
Notice to ten big defaulters of Aligarh
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम के कर विभाग ने सरकारी महकमे के बाद व्यावसायिक क्षेत्र के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दस बड़े बकायेदारों से 2.67 करोड़ रुपये वसूलने के लिए सख्त कदम उठाया है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


नगर निगम के क्षेत्र में 2.02 लाख भवन हैं। इनसे हर साल कर विभाग संपत्ति कर वसूलता है। इनमें सरकारी, घरेलू और व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। इनमें से कई ऐसे हैं, जिन्होंने सालों से बकाया जमा नहीं किया है। कर विभाग ने 10 बड़े संपत्ति कर बकायेदारों की सूची भी जारी की है। इन पर 2.67 करोड़ बकाया है। सख्ती बरतते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया, तो सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

संपत्ति कर बकायेदारों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान व बड़े भवन स्वामी शामिल हैं। नगर निगम की आय का बड़ा हिस्सा इन्हीं कर पर निर्भर है। लेकिन बकाया राशि के कारण शहर के विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इनको नोटिस जारी किया गया है। भुगतान न करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -आरपी सिंह, प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के बड़े बकायेदार
नाम - बकाया रुपये में

डायरेक्टर एसपी हाईफाई रीयलेटर्स प्रानि. ग्रेट मॉल - 1.11 करोड़
ग्रेट वैल्यू मॉल - 27.71 लाख
वंशिका प्लाई बुड - 20.94. लाख
दि कास्टल अर्पामेंट - 18.66 लाख
रमेश चंद्र - 19.38 लाख
सोमवीर सिंह - 15.98 लाख
रोहित व महेश अग्रवाल - 15.64 लाख
ठाकुर धर्मकांटा - 13.88 लाख
चौधरी फर्नीचर - 12.78 लाख
आशा शर्मा-शिव दत्त शर्मा - 12.20 लाख
कुल - 2.67 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed