{"_id":"68e2364d4271f4e2470683aa","slug":"notice-to-st-fidelis-school-aligarh-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फीस जमा न करने पर छात्रा को किया प्रताड़ित, संत फिदेलिस स्कूल को नोटिस, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फीस जमा न करने पर छात्रा को किया प्रताड़ित, संत फिदेलिस स्कूल को नोटिस, यह है मामला
Sun, 05 Oct 2025 02:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:49 PM IST
सार
प्रधानाचार्य फादर राॅबर्ट वर्गीज ने बताया कि छात्रा कक्षा-9 में फेल हो गई थी। दोबारा परीक्षा देने के लिए कहा गया था, लेकिन छात्रा ने परीक्षा नहीं दी। ऐसे में दबाव बनाया जा रहा है कि 10वीं में प्रवेश दे दिया जाए, जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
स्कूल को नोटिस जारी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के संत फिदेलिस स्कूल में फीस न जमा करने पर छात्रा को प्रताड़ित करने को लेकर अभिभावक के अधिवक्ता देवेश कुमार ने स्कूल प्रशासन को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया कि स्कूल में पक्षकार की बेटी कक्षा नौ में पढ़ रही थी, लेकिन उनके पक्षकार आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण फीस नहीं जमा कर पाए। स्टाफ ने छात्रा को कक्षा से बाहर निकालकर धूप में खड़ा रखकर अन्य छात्र-छात्राओं के सामने अपमानित किया। कक्षा में गैरहाजिरी लगाकर उसका मानसिक उत्पीड़न किया। 30 सितंबर 2024 को कक्षा 9 के नामांकन के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराकर नामांकन कराया गया। तमाम प्रयासों के बाद छात्रा को परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी, लेकिन मनमानी के कारण उसका परीक्षाफल रोक लिया गया। फीस जमा कराने के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य से अभिभावक को नहीं मिलने दिया गया। उन्होंने 19 सितंबर 2025 को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। मजिस्ट्रेट ने स्कूल प्रशासन को आदेश दिए कि छात्रा की फीस जमा कर शिक्षा जारी रखी जाए और बोर्ड फीस जमा कर बोर्ड की शिक्षा जारी रख बालिका के बेहतर हित को देखते उचित कार्रवाई करे। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य फादर राॅबर्ट वर्गीज ने बताया कि छात्रा कक्षा-9 में फेल हो गई थी। दोबारा परीक्षा देने के लिए कहा गया था, लेकिन छात्रा ने परीक्षा नहीं दी। ऐसे में दबाव बनाया जा रहा है कि 10वीं में प्रवेश दे दिया जाए, जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन