Aligarh Nagar Nigam: संपत्ति कर बकाया, एमएयू को थमाया 23.35 करोड़ का नोटिस
बीफ लंच और बम से उड़ाने को लेकर एमएमयू लगातार सुर्खियों में है। इसी बीच नगर निगम ने भी एएमयू को संपत्ति कर बकाया होने पर दोबारा नोटिस भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संपत्ति कर बकाया होने पर नगर निगम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को 23.35 करोड़ रुपये का नोटिस दिया है। जनवरी में जारी नोटिस के बाद से एएमयू ने 1.10 करोड़ रुपये जमा कर दिया था। निगम ने 15 दिन में बकाया जमा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कृषि विभाग को एक करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया है।
बीफ लंच और बम से उड़ाने को लेकर एमएमयू लगातार सुर्खियों में है। इसी बीच नगर निगम ने भी एएमयू को संपत्ति कर बकाया होने पर दोबारा नोटिस भेज दिया है। 10 जनवरी को एएमयू ने 1.10 करोड़ रुपये जमा कर दिया है। लेकिन, अभी भी अलग-अलग संपत्तियों पर 23.35 करोड़ रुपये बकाया है। कर विभाग ने नगर निगम के अधिनियम-1959 की धारा 506 के तहत बकाया जमा करने को कहा है।
संपत्ति कर बकाया होने पर जनवरी में एएमयू को डिमांड नोटिस भेजा गया था। जिस पर 1.10 करोड़ रुपये जमा किए गए। अब दोबारा बाकी बचे हुए बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजी गई है। समय पर जमा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। - आरपी सिंह, प्रभारी, मुख्य कर अधिकारी
विज्ञापन विज्ञापन