{"_id":"585d88e74f1c1b1864e3cadf","slug":"notbandi-stopped-by-the-school-children-s-theatrical-presentation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर बच्चों की नाट्य प्रस्तुति को स्कूल ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी पर बच्चों की नाट्य प्रस्तुति को स्कूल ने रोका
दीपक शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Notbandi stopped by the school children's theatrical presentation
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी और उसके बाद पैदा हुए हालात को बच्चे भी अपने दृष्टिकोण से समझ रहे हैं, देख रहे हैं। इन्हीं सब घटनाओं और गतिविधियों को जब बच्चों ने अपने स्कूल में एक व्यंग्यात्मक नाट्य मंचन के रूप में प्रस्तुत करना चाहा तो स्कूल प्रशासन को यह नागवार गुजरा। बच्चों को यह प्रस्तुति देने से रोक दिया गया।
स्कूल की गतिविधि में मायूस हुए बच्चे बोले कि बड़ों की कार्यशैली पर हम अपना नजरिया पेश करें तो ऐतराज क्यों?
सिविल लाइन क्षेत्र के एक स्कूल में नववर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में अमिर निशा, सर सैयद नगर और आसपास के रहने वाले अब्दुल्ला आसिम, अली जैन, हमजा, अफ्फान और अदीब आदि मिलकर एक नाट्य प्रस्तुति तैयार कर रहे हैं।
इसमें अब्दुला आसिम रजत शर्मा बने हैं तो हमजा मोदी का किरदार निभा रहे हैं। अफ्फान राहुल गांधी के किरदार में हैं।
इस नाटक में दिखाया है कि राजनेताओं को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। वह अपने आरोप और प्रत्यारोपों में व्यस्त हैं। नाटक में बने रजत शर्मा पूछते हैं मोदी जी आपने बैंक से पैसा निकालने में अपनी बूढ़ी मां को लाइन में लगवा दिया क्यों? आपके पार्टी के वर्कर्स भी पैसा लेने जा सकते थे, क्या आपको उन पर यकीन नहीं था।
विज्ञापन
आपने अपनी मां को भी सियासत में इस्तेमाल कर लिया? इन्हीं सवालों के इर्दगिर्द मंचन होना था, लेकिन रिहर्सल के अंश देखकर ही स्कूल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए।