फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not on the basis of religion in AMU : VC

एएमयू में धर्म के आधार पर नहीं होता प्रवेश: कुलपति

Thu, 21 Jan 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Not on the basis of religion in AMU : VC
एएमयू के हिंदी विभाग में बुधवार को कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने ‘प्रोफेसर शिव कुमार शांडिल्य शोध कक्ष’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रो. शांडिल्य ने जीवन भर हिंदी विभाग की सेवा की।
विज्ञापन


अब उनके परिवार ने यह शोध कक्षा स्थापित कर उनकी यादों को हमेशा के लिए अमर कर दिया है। कुलपति ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में धर्म के आधार पर किसी का प्रवेश नहीं होता। बहुत से लोगों को यह भ्रांति है कि यहां किसी तरह का आरक्षण है। इस विवि के द्वार सभी के लिए खुले हुए हैं।
विज्ञापन


आर्ट्स संकाय के डीन प्रोफेसर कफील अहमद कासिमी ने कहा कि जब वह 1967 में यहां आए थे, उस समय प्रोफेसर हरवंश लाल शर्मा डीन थे। प्रोफेसर शांडिल्य शिक्षक थे। प्रोफेसर हरवंश लाल शर्मा ओर प्रोफेसर शांडिल्य के परिवार ने हिंदी विभाग में कमरे बनाकर पूरी यूनिवर्सिटी में एक नमूना पेश किया है, जिसकी हमें पैरवी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम उनके अहसान को स्वीकार करते हैं और उनके योगदान को सराहते हैं।  प्रोफेसर आरिफ  नजीर ने कहा कि प्रो. शांडिल्य की सारी संपत्ति दूसरों की भलाई के लिए थी। वह बहुत बड़े परोपकारी थे। उनके पुत्र डॉ. संदीप शांडिल्य ने कहा कि वह भाषा के जादूगर थे। मुजफ्फरनगर के एक गरीब परिवार में पैदा हुए और बुग्गी चलाकर घर का पालन पोषण किया और 1997 तक एएमयू से जुड़े रहे। उनके सुपुत्र उदित शांडिल्य ने अपने दादा की याद में एक स्मृति गीत सुनाया। 


प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं कुलपति!
अलीगढ़। एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह भी अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की तैयारी कर रही है। ऐसी चर्चा कैंपस में है। चर्चा तो यह भी है कि एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से समय मांगा है। इस कमेटी में एक बड़े मुस्लिम धर्म गुरु का नाम भी शामिल है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed