फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not getting confirmed tickets in trains

अलीगढ़ : होली पर ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी, नहीं मिल रही कंफर्म

Thu, 03 Mar 2022 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Not getting confirmed tickets in trains
होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन के बाद भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। आलम यह है कि होली के समय अधिकांश ट्रेनों में बर्थ खाली नहीं हैं और सीटें भर चुकी हैं। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने व कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

होली 18 मार्च को है। शहर में बड़ी संख्या में रहकर नौकरी करने वाले लोग त्योहार पर घर जाने की तैयारी में जुटे हैं। इसको लेकर उन्होंने ट्रेनों में एडवांस बुकिंग शुरू करा दी है। इससे सीटों को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है। ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही हैं। दिल्ली- हावड़ा रूट पर संचालित शताब्दी, गोमती, महानंदा, महाबोधि, वैशाली, कैफियात एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों में जगह नहीं है। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि होली को लेकर ट्रेनों के रिजर्वेशन टिकट की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ट्रेनों में यात्रियों को बर्थ उपलब्ध कराने को स्पेशल ट्रेन व अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed