फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   North Zone Inter University Hockey Competition AMU won

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी: एएमयू ने जीती प्रतियोगिता, उप विजेता रहा गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार

Sun, 08 Dec 2024 02:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 02:25 AM IST
सार

एएमयू अलीगढ़ और गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार के बीच फाइनल खेला गया। अलीगढ़ ने हरिद्वार को 3-1 गोल से शिकस्त दी। एलपीयू फगवाड़ा ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 3-2 गोल से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुरुक्षेत्र विवि कुरुक्षेत्र चौथे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
North Zone Inter University Hockey Competition AMU won
विजेता टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के मैदान पर चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता एएमयू ने जीत ली है। उपविजेता गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार रहा।  एलपीयू फगवाड़ा तीसरे और कुरुक्षेत्र विवि कुरुक्षेत्र चौथे स्थान पर रहा।

विज्ञापन

 
7 दिसंबर को यूनिवर्सिटी के सिंथेटिक मैदान पर एएमयू अलीगढ़ और गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार के बीच फाइनल खेला गया। एएमयू के वासु ने 11वें मिनट में पेनाल्टी काॅर्नर की मदद से गोल दागा। 17वें मिनट में हरिद्वार के फहद ने गोल कर टीम को 1-1 बराबरी पर ला दिया। 28वें मिनट में एएमयू के अजीम ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।  58वें मिनट में एएमयू के कप्तान मोहम्मद सैफ ने गोल कर टीम को 3-1 गोल से अजेय बढ़त दिला दी। अलीगढ़ ने हरिद्वार को 3-1 गोल से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


एलपीयू फगवाड़ा ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 3-2 गोल से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। एलपीयू के गुरजीत सिंह ने दो, गोविंद पटेल ने एक गोल दागा। कुरुक्षेत्र के संजय सिंह व अक्षदीप सिंह ने एक-एक गोल दागा। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नईमा गुलरेज, मानद् अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज, एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. शिवम शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने अतिथियों का स्वागत किया। हाॅकी क्लब के अध्यक्ष प्रो. गुलाम सरवर हाशमी ने आभार जताया। इस अवसर पर कुलसचिव मोहम्मद इमरान, डीएसडब्लू प्रो. रफीउद्दीन, प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली, अनीसुर्रहमान, अरशद महमूद आदि मौजूद थे। संचालन मजहर उल कमर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed