फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Normal patients will also get treatment in covid hospitals

अलीगढ़ः कोविड अस्पतालों में सामान्य मरीजों को भी मिलेगा उपचार

Wed, 12 Jan 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Normal patients will also get treatment in covid hospitals
घोषित कोविड चिकित्सालयों को पूर्णत: कोविड रोगियों के लिए आरक्षित नहीं किया जाएगा। इनमें अन्य रोगियों को भी उपचार दिया जाएगा। इन अस्पतालों को कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा तीन दिनों का नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, एएमयू अलीगढ़, सीचसी इगलास, सीएचसी खैर, सीएचसी बिजौली एवं सीएचसी चंडौस को कोविड-19 डेडिकेटेड चिकित्सालय के रूप में अधिसूचित करने की स्वीकृति राज्यपाल से मिल गई है। एएमयू, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं जेएन मेडिकल कॉलेज को एल-2 घोषित किया गया है, जिनमें क्रमश: 255, 300 और 100 बेड होेंगे। सीएचसी इगलास, खैर, बिजौली और चंडौस को एल-1 घोषित किया गया हैं।
विज्ञापन

सभी में 30-30 बेड होंगे। सीएमओ डॉ. नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि अस्पतालों के प्रस्ताव पहले गए थे। पत्र में कहा गया हैं कि वर्तमान में कोविड रोगी अधिक संख्या में अस्पतालों में भर्ती नहीं हो रहे हैं, अत: घोषित चिकित्सालयों में पूर्णत: कोविड रोगियों के लिए आरक्षित नहीं किया जाएगा। निजी मेडिकल कॉलेजों मे कोविड मरीजों की चिकित्सा पर हुए व्यय का भुगतान पूर्ववत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत की निर्धारित दरों पर किया जाएगा। जनपद में स्थित निजी चिकित्सालयों को कोविड मरीजों की चिकित्सा करने के संबंध में आदेश जिला मजिस्ट्रेट/मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्गत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed