{"_id":"61d74341b10d4573085824c1","slug":"non-bailable-warrants-issued-for-four-accused-in-sandeep-murder-case-city-office-news-ali2824962195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः संदीप हत्याकांड में चार आरोपियों के गैरजमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः संदीप हत्याकांड में चार आरोपियों के गैरजमानती वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज के लॉजिस्टिक व सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में साजिशकर्ताओं के रूप में उजागर हुए चार लोगों के गैरजमानती वारंट जारी कराए गए हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने न्यायालय से चारों के गैर जमानती वारंट प्राप्त किए हैं। अब अगर जल्द ये हाजिर न हुए तो इनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी। इधर, चौथे आरोपी पर भी एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
27 दिसंबर की देर शाम गांधी आई तिराहा पर हुए हत्याकांड में संदीप गुप्ता के रिश्ते के दामाद साईं विहार सारसौल के अंकुश अग्रवाल, रामघाट रोड के मोटर गैराज संचालक दुष्यंत चौधरी के अलावा उसके दो दोस्त साहिल यादव व उत्कर्ष चौधरी के नाम घटना की साजिश रचने में उजागर हुए हैं। इनमें अंकुश संदीप का रिश्ते का दामाद है। दंपती में विवाद के चलते अंकुश की पत्नी अपने मायके रह रही है। दोनों पक्षों में सुलह के दौरान संदीप ने अंकुश की बेइज्जती कर दी थी। इसी बेइज्जती के बदले ये हत्या किया जाना उजागर हुआ।
इस मामले में अंकुश के पिता ट्रांसपोर्टर राजीव अग्रवाल के अलावा तीन रेकी करने वाले व दो अन्य आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं चार अभी फरार हैं। इनके जरिये उन शूटरों की जानकारी होगी, जिन्होंने ये हत्या की है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार इस मामले में न्यायालय से अंकुश, दुष्यंत, साहिल यादव, उत्कर्ष चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिए गए हैं। अगर ये जल्द हाजिर न हुए तो फिर इनकी कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। वहीं इनमें उत्कर्ष पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। तीन पर पहले से इनाम घोषित है।
विज्ञापन
- इस मामले में फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। कई गैर राज्यों में टीमें डेरा डाले हैं। गैर जमानती वारंट भी प्राप्त कर लिए हैं। जल्द ये सामने नहीं आए तो कुर्की की प्रक्रिया शुरू कराएंगे।
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी