फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nomination for Amar Ujala Teacher Award 2025

अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025: नामांकन शुरू, स्कूलों में शुरु होगी वोटिंग, टीचर ऐसे करें नामांकन

Sat, 11 Oct 2025 05:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 05:21 PM IST
सार

"मंगलायतन यूनिवर्सिटी शिक्षक सम्मान" का आयोजन उन शिक्षकों को सम्मानित करने का है जिनके द्वारा शिक्षित किए गए छात्र-छात्राओं का एक बड़ा वर्ग देश सेवा में लगा है साथ ही हमारे छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Nomination for Amar Ujala Teacher Award 2025
अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित "शिक्षक सम्मान समारोह-2025" के लिए शिक्षकों के नामिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षक सम्मान के लिए अलीगढ़, हाथरस और मथुरा के सरकारी और निजी स्कूलों (सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ) स्कूलों के साथ- साथ शिक्षक खुद भी अपना नामांकन फॉर्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन


नामांकन के बाद स्कूलों से संपर्क कर मदद की तारीख निर्देशित हो जाएगी। अलीगढ़, हाथरस और मथुरा के स्कूलों के लोकप्रिय शिक्षको के चयन के लिए अक्टूबर माह में वोट प्रक्रिया पूरी की जाएगी। "मंगलायतन यूनिवर्सिटी शिक्षक सम्मान" का आयोजन उन शिक्षकों को सम्मानित करने का है जिनके द्वारा शिक्षित किए गए छात्र-छात्राओं का एक बड़ा वर्ग देश सेवा में लगा है साथ ही हमारे छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


जिसमें छात्र-छात्राएं अपने लोकप्रिय शिक्षक को वोटिंग के माध्यम से चयन कर सकेंगे। जिसमें वोटिंग प्रक्रिया बिल्कुल मतदान की तरह ही होगी जहां बच्चे अपना आई कार्ड दिखाकर, उंगली पर स्याही लगवाकर मतदान केंद्र में गुप्तरूप से अपने शिक्षक के लिए वोट करेंगे। विजेता शिक्षकों को विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। छात्रों और शिक्षकों के बीच के रिश्ते की डोर को मजबूत करने के उद्देश्य से अमर उजाला ने यह पहल की शुरुआत की है। इसमें अलीगढ़, हाथरस, मथुरा के तमाम निजी और सरकारी विद्यालय शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की उंगली पर लगेगी स्याही 

  • शिक्षकों के चयन के लिए स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। 
  • इसमें छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। 
  • मतदान के बाद उनकी उंगली पर स्याही लगाई जाएगी। 
  • यह प्रक्रिया छात्रों को लोकतंत्र की समझ प्रदान करेगी और उन्हें भविष्य में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी। 

कौन-कौन से शिक्षक भर सकते हैं नामांकन

  • जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोई पुरस्कार प्राप्त किया हो। 
  • जिनके पढ़ाए गए छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा हो। 
  • जिनकी शिक्षण शैली विशेष और रोचक हो। 
  • जो छात्रों के बीच में लोकप्रिय हो।

अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025 के लिए क्यूआर कोडक्यूआर कोड स्कैन कर करें नामांकन
दिए गए कर कोड को स्कैन कर आप अपना नामांकन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मो 9410644398, 9761445522 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed