फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Noida, Jhansi, LPU proceed to next round

नोएडा, झांसी, एलपीयू आैर विद्यापीठ अगले राउंड में

Sat, 21 Nov 2015 01:19 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sat, 21 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Noida, Jhansi, LPU proceed to next round

अलीगढ़। एएमयू में चल रहे नाॅर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा ने लखनऊ यूनिवर्सिटी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने पीएयू लुधियाना, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने टीएमयू मुरादाबाद और श्रीएलबीएसआरएस विद्यापीठ नई दिल्ली ने एमिटी यूनिवर्सिटी गुड़गांव को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने टॉस जीतकर गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नोएडा की टीम 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। यशवंत यादव ने सबसे अधिक 50 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 148 रनों पर सिमट गई। 

विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट गंवाकर 208 रनों का स्कोर किया। सैयद जफरूद्दीन ने 51 रन बनाए। जवाब में लुधियाना की टीम मात्र 15 ओवरों में ही 45 रनों पर ऑल आउट हो गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। गौरव ने सर्वाधिक 59 बनाए। जवाब में मुरादाबाद की टीम 136 रनों पर ढेर हो गई।


श्रीएलबीएसआरएस विद्यापीठ नई दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 284 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सचिन भाठी ने शानदार 66 और रोहित कुमार ने 65 रन बनाए। जवाब में एमिटी यूनिवर्सिटी की टीम 32.1 अवरों में 149 रनों का स्कोर ही कर सकी। 


दूसरी ओर मेजबान एएमयू टीम को ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी देहरादून के न आ पाने के कारण वाक ओवर मिल गया। शारिक सलीम, अनुज कुमार सिंह, संदीप शुक्ला, अजय कुमार, मसूद जफर अमीनी और अकील खान ने एंपायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed