राधेलाल शर्मा को प्रदीप सिंह का समर्थन नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ लोधा ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव भी बेहद प्रतिष्ठापूर्ण होता जा रहा है। सोमवार को इस पद के प्रत्याशी बिल्डर राधेलाल शर्मा के दावे की प्रदीप सिंह शहरी के भाई सुशील सिंह ने हवा निकाल दी। राधेलाल शर्मा ने प्रदीप सिंह द्वारा समर्थन दिए जाने का ऐलान किया था। सुशील सिंह का सीधे-सीधे कहना है कि बसपा समर्थित किसी प्रत्याशी को उनका समर्थन नहीं हैं। उनके छोटे भाई प्रदीप खुद चुनाव मैदान में प्रत्याशी हैं।
इस चुनाव पर जिले के चार दिग्गजों की प्रतिष्ठा जुड़ी है। एक तरफ सपा नेता व बिल्डर गिरीश यादव तैयारी कर रहे हैं, दूसरी तरफ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के साले प्रदीप सिंह शहरी मैदान में हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र हत्याकांड में साजिश के आरोपी हरेंद्र सिंह और बिल्डर राधेलाल शर्मा ने भी खुद को मैदान में उतारा है। इसे लेकर जारी रस्साकशी के बीच सोमवार को राधेलाल शर्मा ने ऐलान कर दिया कि प्रदीप सिंह ने उनको समर्थन दे दिया है। मगर मंगलवार को प्रदीप सिंह के भाई सुशील सिंह ने साफ-साफ कह दिया कि उनका किसी को कोई समर्थन नहीं है।
हम चुनाव में तैयारी कर रहे हैं। यह सिर्फ वोटरों को प्रभावित करने के लिए किया गया है। बसपा से हमारा कोई नाता नहीं है। इस संबंध में राधेलाल शर्मा ने अपने लिखित बयान में इतना ही कहा है कि सहमति न बनने पर उन्होंने समर्थन न लेने का निर्णय लिया है।