{"_id":"68847b96f6d23bfb28091753","slug":"no-kabaddi-court-in-aligarh-sports-stadium-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Sports Stadium: स्टेडियम में नहीं कबड्डी कोर्ट, ट्रायल में खिलाड़ियों का मुड़ा पैर, घुटने छिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Sports Stadium: स्टेडियम में नहीं कबड्डी कोर्ट, ट्रायल में खिलाड़ियों का मुड़ा पैर, घुटने छिले
Sat, 26 Jul 2025 12:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:24 PM IST
सार
ट्रायल के दौरान खिलाड़ी याचना का घुटना छिल गया। खुशबू के पैर में चोट लग गई और महक यादव का पैर मुड़ गया। जख्मी हुई खिलाड़ियों का कहना है कि कबड्डी कोर्ट नहीं होने के चलते अक्सर यहां पर खेलते समय चोट लग जाती है
विज्ञापन
स्टेडियम में महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देतीं खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में 4 से 6 अगस्त तक होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 25 जुलाई को अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। यहां पर कबड्डी कोर्ट नहीं होने के चलते घास पर ही ट्रायल लिया गया। इस दौरान तीन खिलाड़ियों को चोट लग गई। किसी का पैर मुड़ गया तो किसी का घुटना छिल गया।
विज्ञापन
ट्रायल के दौरान खिलाड़ी याचना का घुटना छिल गया। खुशबू के पैर में चोट लग गई और महक यादव का पैर मुड़ गया। जख्मी हुई खिलाड़ियों का कहना है कि कबड्डी कोर्ट नहीं होने के चलते अक्सर यहां पर खेलते समय चोट लग जाती है। खिलाड़ियों ने खेल सुविधाओं की कमी को लेकर निराशा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रायल में जनपद की 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में खुशबू, याचना, शिवानी सिंह, नंदनी, प्रिया, नीलम, नेहा, विशाखा, मधु, नीशु, महक यादव और मिनी राजपूत शामिल हैं, जो मंडल स्तर पर शनिवार को प्रतिनिधित्व करेंगी। मौके पर जिला कबड्डी सचिव मोहम्मद अली, जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, चयन अधिकारी हरिराज सिंह आदि मौजूद रहे।
20 साल से यहां कोर्ट नहीं है और कोच भी नहीं है। खिलाड़ियों को असुविधा न हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।-राम मिलन, जिला क्रीड़ा अधिकारी