फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No DJ after 10 pm in Aligarh

बैंड बाजा बारात: शादी के शोर पर अब नहीं मिलेगी ढील, नियम तोड़ा तो दर्ज होगी रिपोर्ट, दस बजे के बाद नो डीजे

Fri, 13 Feb 2026 04:38 PM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 04:38 PM IST
सार

थाना वार सूचना भेजते हुए अलीगढ़ पुलिस ने यहां तक हिदायत दी है कि रात 10 बजे के बाद डीजे बंद रहेगा। अगर नियम टूटा तो सीधे केस दर्ज करेंगे। हालांकि अधिकारियों ने इस आदेश के पीछे बोर्ड परीक्षाओं का हवाला दिया है।

विज्ञापन
No DJ after 10 pm in Aligarh
रामघाट रोड पर रखा डीजे साउंड - फोटो : संवाद

विस्तार

शादियों में रात भर बजते डीजे और शोर शराबे की शिकायतें अक्सर कार्रवाई होने का इंतजार करती हैं लेकिन इस बार मामला सीधे विधान परिषद तक पहुंचा। मैरिज रोड स्थित अपने आवास के आसपास देर रात तक बजते डीजे से परेशान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमएलसी तारिक मंसूर ने सदन में मुद्दा उठाया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। 

विज्ञापन


थाना वार सूचना भेजते हुए अलीगढ़ पुलिस ने यहां तक हिदायत दी है कि रात 10 बजे के बाद डीजे बंद रहेगा। अगर नियम टूटा तो सीधे केस दर्ज करेंगे। हालांकि अधिकारियों ने इस आदेश के पीछे बोर्ड परीक्षाओं का हवाला दिया है। पुलिस ने थाना वार शहर के होटल, गेस्ट हाउस व बैंकट संचालकों के साथ-साथ डीजे व साउंड संचालकों को नोटिस जारी करते हुए नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


दरअसल एमएलसी तारिक मंसूर का आवास मैरिज रोड पर है। उनके घर से चंद कदमों की दूरी पर आमने सामने दो गेस्ट हाउस हैं। वहीं घर से कुछ कदम पहले एक होटल भी है जहां अक्सर रूफ-टॉप पर पार्टियां होती हैं। इन पार्टियों में डीजे व साउंड बजने के चलते ध्वनी प्रदूषण होता है। इससे आसपास आबादी क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग व पढ़ाई करने वाले छात्र परेशान रहते हैं। यह मुद्दा चार माह पहले मानसून सत्र में खुद तारिक मंसूर ने उठाया जिसमें उन्होंने इसे आम लोगों की समस्या बताया। विधान परिषद में उठे मुद्दे पर उसी समय जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पहले से लागू है। अब जनहित में जिला प्रशासन ने यह सराहनीय कदम उठाया है जिसका सभी लोगों को लाभ मिलेगा। निर्णय लिया गया है। वह सराहनीय है। इसका सभी को लाभ मिलेगा।-प्रो.तारिक मंसूर, एमएलसी

बोर्ड परीक्षा में ध्वनी प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन लागू करना तय किया गया है। इस संबंध में सभी को निर्देश दिए जा रहे हैं।-नीरज जादौन, एसएसपी

Trending Videos

संचालकों के साथ बैठक करेगी पुलिस
आगामी 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली हैं। थाना स्तर पर पुलिस सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक भी करेगी। इसके अलावा पुलिस ने बकायदा दिशा निर्देश तक बना दिए जिसमें जिले के करीब 1500 धर्मस्थल शामिल हैं। यहां के मौलवी, पुजारियों और सेवादारों को सूचना दी है कि अजान, आरती या गुरुद्वारे में कीर्तन धर्मस्थलों पर स्पीकर बजाने के लिए अधिकतम 60 डेसीबल तक सीमा तय की है। इससे अधिक आवाज मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस के मुताबिक, साल 2018 में एक सर्वे हुआ जिसमें पता चला कि अलीगढ़ जिले में करीब 1500 धर्मस्थलों पर लाउड स्पीकर लगे हैं।

कांवड़ पर 12 फिट से ज्यादा बड़ा नहीं होगा डीजे
पुलिस ने महाशिवरात्रि को लेकर कहा है कि कांवड़ वाहनों पर 12 फिट से ज्यादा बड़ा डीजे सिस्टम नहीं होना चाहिए। ट्रैक्टर-ट्राली व मेटाडोर पर लगने वाले इन डीजे की ऊंचाई अधिक मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ये हैं आकड़े

  • 500 करीब होटल, गेस्ट हाउस, बैक्युट हॉल शहरी क्षेत्र में
  • 250 करीब डीजे-साउंट संचालक शहरी क्षेत्र में रहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed