फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No decision on women's reservation, reservation will go to Lucknow today

निकाय चुनाव : महिला आरक्षण पर नहीं फैसला, आरक्षण आज लखनऊ जाएगा

Sat, 05 Nov 2022 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
No decision on women's reservation, reservation will go to Lucknow today
निकाय चुनाव में वार्ड वार आरक्षण शासन को भेजे जाने का काम शुक्रवार को भी पूरा नहीं हो सका। महिला आरक्षण को लेकर स्पष्ट फैसला न होने के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। हालांकि शुक्रवार को अंतिम आरक्षण भेजे जाने की यह आखिरी तारीख थी। इस कारण अधिकारी बेहद चिंतित रहे। शासन स्तर पर संपर्क होता रहा। अब इसे शनिवार को ही हर हाल में भेजा जा सकेगा। इसके बाद उस पर शासन स्तर से अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 19 निकायों में 338 वार्ड में चुनाव होगा। इनमें सर्वाधिक 90 वार्ड नगर निगम में हैं। अतरौली व खैर नगर पालिका में 25-25 वार्ड हैं। नगर पंचायत छर्रा में 15, बेसवा में 10, इगलास में 11, जट्टारी में 13, कौड़ियागंज में 11, जलाली में 13, पिलखना में 10, विजयगढ़ में 10, हरदुआगंज में 11, चंडौस में 11, पिसावा में 12, गभाना में 15, मडराक में 15, बरौली में 14, टप्पल में 13 व जवां सिकंदरपुर में 14 वार्ड हैं। इनके आरक्षण व्यवस्था को लागू कर इसे भेजने की अंतिम तारीख शुक्रवार को थी। मगर इसमें एक बड़ी समस्या महिला आरक्षण पर स्पष्ट फैसला न होने के कारण रही। नगर निगम को छोड़ दें तो बाकी किसी निकाय ने महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया है। इस कारण इस पर मुहर नहीं लग सकी है। हालांकि देर रात समाचार लिखे जाने तक शासन से निर्देश लेने और आरक्षण मंथन किए जाने का काम जारी रहा। मगर सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह आरक्षण अब शनिवार को ही भेजा जाएगा। अब तक जो आरक्षण तय किया है। वह अंतिम है, उसमें महिला आरक्षण जोड़कर उसे भेजा जाएगा। नगर निगम अलीगढ़ में एससी के लिए 15, ओबीसी के लिए 10 व 10 महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई हैं। 55 सीट अनारक्षित रखी गई हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय एससी बीसी जनरल कुल
छर्रा 2 3 10 15
जट्टारी 3 3 7 13
जवां 3 3 8 14
विजयगढ़ 2 2 6 10
कौड़ियागंज 1 2 8 11
बरौली 2 3 9 14
हरदुआगंज 2 2 7 11
चंडौस 2 2 7 11
टप्पल 3 3 7 13
मडराक 3 4 8 15
इगलास 2 2 11 15
जलाली 3 3 7 13
गभाना 3 3 9 15
पिसावा 3 3 6 12
पिलखना 1 2 7 10
बेसवां 1 2 7 10
खैर 5 6 14 25
अतरौली 2 6 14 25
नोट:-ये अभी अनुमानित/संभावित है, इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed