फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No death due to lack of oxygen in Jn medical college

जेएन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत

Fri, 23 Jul 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
No death due to lack of oxygen in Jn medical college
केंद्र सरकार द्वारा महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत न होने के दावे के बीच ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की ओर से भी यह दावा किया गया है कि उनके यहां ऑक्सीजन की कमी से या रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

यह बात सूचना के अधिकार के एक आवेदन के दिए गए जवाब में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कही गई है। विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार और सीपीआईओ अतीक अहमद खान की ओर से यह उत्तर दिया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय डॉक्टर जसीम मोहम्मद ने आरटीआई आवेदन किया था। इसके जवाब में यह भी बताया गया है कि कुल 279 मौत जेएन मेडिकल कॉलेज में दूसरी लहर के दौरान हुई थी। इसमें सभी प्रकार के मरीज दुर्घटना के मामले आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी की दूसरी लहर के दौरान मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट गहराया था, लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि स्थिति को संभाल लिया गया था। अब हमारे पास पहले से भी कई गुना अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध है। बेड की क्षमता थी 250 से बढ़कर 500 तक हो गई है। यह सभी ऑक्सीजन युक्त बेड हैं। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज के अंदर 3 बड़े लिक्विड ऑक्सीजन के प्लांट काम कर रहे हैं। भरपूर ऑक्सीजन उपलब्ध है। जिस तीसरी लहर की बात की जा रही है उसके लिए भी मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। दूसरी ओर शहर के अंदर कुछ हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत उस समय बहुत चर्चा का विषय बनी थी। जिनके संबंध में प्रशासन ने जांच भी की थी।

कांग्रेस नेता ने कहा यह राष्ट्रीय धोखा है
कांग्रेस नेताओं ने सरकार के ऑक्सीजन से कोई मौत न होने के दावे की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा यूनुस ने कहा है कि सरकार का यह दावा एक प्रकार का राष्ट्रीय धोखा है। पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार ऑक्सीजन के अभाव में लोग दम तोड़ रहे थे, लेकिन इस प्रकार का दावा सरकार का अब तक का सबसे बड़ा झूठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed