फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nivri turn encompass end up happily celebrate Eid

नीवरी मोड़ धरना समाप्त खुशी से मनाएंगे ईद

Thu, 16 Jul 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खराब रास्ता, जलभराव और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर नीवरी मोड़ पर चल रहा धरना नवें दिन समाप्त हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को धरना स्थल पर कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह पहुंचे। उन्होंने खुशी खुशी लोगों से ईद मनाने का आह्वान किया और  जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना समाप्त करने का फैसला लिया गया। साथ ही विधायक जमीरउल्लाह ने नीवरी मोड़ की समस्या को लखनऊ तक पहुंचाया और वहां संबंधित मंत्रालय में जल्द विकास कार्य शुरू करवाने की बात कही। साथ वहां मुख्य विकास अधिकारी डीएस सचान भी पहुंचे और कहा कि जल्द से जल्द क्षेत्र में विकास कार्य की शुरुआत कराई जाएगी।

लोगों ने एडीओ पंचायत को हटाने की मांग भी की। हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि यह बडे़ ही खेद का विषय है कि एक वर्ष से नीवरी अलहदादपुर लोहिया ग्राम में शामिल है। लेकिन इसके बाद भी यहां पर विकास कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके लिए जोभी अधिकारी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने भी भरोसा दिलाया कि आपके द्वारा जो भी समस्याएं विधायक महोदय को बताई हैं उनका जल्द समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सपा नेता बाबा फरीद आजाद ने कहा कि विकास कार्य कराने में जो भी अधिकारी आना कानी                   करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर याकूब, डॉ. बंटी, गुलशेर, नवाब खां, नत्थी खां, भूरा, खालिद, पप्पू, यामीन खां, एए खान, राजू, मो. आजाद, लुकमान, मो. इरफान, इमामुद्दीन, मो. शरीफ आदि ने एडीओ पंचायत को हाटने की मांग की। धरना समाप्त होने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed