{"_id":"6a01fdbce705260d950bffb0","slug":"nine-month-old-son-of-a-kiln-worker-drowned-in-water-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भट्ठा मजदूर के नौ माह के बेटे की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत, परिजन बिहार वापस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भट्ठा मजदूर के नौ माह के बेटे की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत, परिजन बिहार वापस लौटे
सार
बिहार के मजदूर का बेटा पानी भरे गड्ढे में गिर गया। उसे अस्पताल लेकर गए, पर वहां बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत के बाद परिजन बिहार वापस लौट गए।
विज्ञापन
बालक की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
विस्तार
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर दो दिन पूर्व ईंट पाथने का काम कर रहे बिहार निवासी मजदूर के नौ माह के बेटे की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मजदूर बिहार लौट गया। थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
थाना हरदुआगंज क्षेत्र के पनैठी साधु आश्रम रोड पर सरमस्तपुर गांव के निकट ईंट भट्ठा है, जिसमें भाजपा नेता के भाई पार्टनर हैं। भट्ठे से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मजदूर मिट्टी गलाकर ईंट पाथने का काम करते हैं। भट्ठा मुनीम ने बताया कि मजदूर जितेंद्र का नौ माह का बेटा बरसात के पानी से भरे गड्ढे में खेलते-खेलते गिर गया, जबकि पास में अन्य बालक भी खेल रहे थे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर भट्ठा स्वामी बच्चे को लेकर अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवार बिहार लौट गया। एसएचओ हरिभान सिंह राठौर के अनुसार थाना पुलिस को इस संबंध में की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन