फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine injured in collision between ambulance and loader tempo

Aligarh News: एंबुलेंस व लोडर टेंपो की टक्कर में नौ घायल

Tue, 30 Jul 2024 04:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 30 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Nine injured in collision between ambulance and loader tempo
 हादसे के बाद जिला अस्पताल में मौजूद जच्चा-बच्चा। संवाद - फोटो : Samvad
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास निजी एंबुलेंस और लोडर टेंपो में सामने से टक्कर हो गई। इससे एंबुलेंस में मौजूद बीमार शिशु को लेकर जा रहे माता-पिता व परिजन सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




जनपद एटा के थाना बागवाला के गांव कलरमऊ हाल निवासी एटा जोगेंद्र कुमार की पत्नी मीना देवी ने 14 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था। परिजन के अनुसार जन्म से ही शिशु की तबीयत खराब थी। सोमवार को वह शिशु को निजी एंबुलेंस से लेकर पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल अलीगढ़ में दिखाने जा रहे थे।
विज्ञापन




जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास सामने से आए लोडर टेंपो से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एंबुलेंस में मौजूद मीना पत्नी जोगेंद्र सिंह, जोगेंद्र पुत्र रामदास, राकेश चंद्र पुत्र लटूरी प्रसाद, जयंती पत्नी मुकेश कुमार, सतीश पुत्र दयाराम निवासीगण कलरमऊ थाना बागवाला जनपद एटा, एंबुलेंस चालक प्रवीण कुमार पुत्र तारा सिंह, संदीप पुत्र प्रेम सिंह निवासी नई बस्ती थाना कोतवाली देहात जनपद एटा व टेंपो चालक अरुण कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम टांडा खेड़ी थाना बहादुरगढ़ हरियाणा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसा होते ही राहगीरों व स्थानीय निवासियों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज अमरेश त्यागी ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed