फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Newborn stolen from women's hospital

अलीगढ़ः महिला अस्पताल से नवजात चोरी

Tue, 09 Nov 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Newborn stolen from women's hospital
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय से एक नवजात बच्ची चोरी हो गई है, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस ने महिला को चोरी की गई बच्ची सहित पकड़ लिया। देर रात महिला से पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन

भुजपुरा अल्ताफ फैक्टरी के निकट रहने वाली साकिरा पत्नी रईस मोहम्मद को रविवार की रात करीब 11 बजे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात्रि करीब दो बजे उसने बच्ची को जन्म दिया। सोमवार सुबह करीब 11-12 बजे छुट्टी कर दी गई। साकिरा की सास बच्ची को लेकर जेएसवाई का फार्म भरवाने गई थी। इस बीच उसने नवजात को एक महिला को सौंप दिया। आरोप है कि लाल साड़ी पहने महिला नवजात को लेकर गायब हो गई। रईस मोहम्मद ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की। इसके बाद चौकी प्रभारी सुभाष मलिक, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जगदीश प्रसाद एवं सब इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह बच्ची की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

दीपावली के समय से अस्पताल में लगा सीसीटीवी व इसकी वायरिंग खराब है। इसकी वजह से फुटेज नहीं मिल पाईं। चर्चा है कि आरोपी महिला ने नवजात को गोद में लेने के पहले साकिरा की सास को एक मोबाइल दिया था। रईस मोहम्मद ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के एवं तीन लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. तैयब ने बताया कि महिला द्वारा अभी तक शिकायत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि परिसर में बंदर उछलकूद करते रहते हैं। हो सकता है, उसकी वजह से कैमरे काम करना बंद कर दिए हैं। आज ही संज्ञान में आया है। उसे जल्द ठीक कराया जा रहा है।

बच्चा चोरी की खबर पर एसएसपी ने सीओ द्वितीय के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया। अस्पताल के बाहर के सीसीटीवी देखे गए तो पाया कि आरोपी महिला काफी देर से बच्ची की मां व दादी के पास बैठी है। पहले तो उसने दादी को इस बहाने से बाहर भेज दिया कि वे अपने रिश्तेदारों को बुला लाए। फिर बच्चे को गरम टोपी दिलवाने के बहाने से ले गई। अनीशा नाम की इस महिला का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद देर रात उसे बच्चे सहित पकड़ लिया गया। एसएसपी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed