फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New university wlii make in panethi

अलीगढ़ के पनैठी में बनेगा विश्वविद्यालय

Wed, 10 Jul 2019 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
New university wlii make in panethi
छात्र संगठनों की लंबे समय से चली आ रही अलीगढ़ में विश्वविद्यालय की मांग आखिर पूरी हो गई। शासन द्वारा विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद प्रशासन ने पनैठी गांव के समीप की 30 एकड़ भूमि विश्वविद्यालय निर्माण के लिए चिन्हित कर ली है। अब इसका प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। बताते चलें कि पनैठी स्थित 30 एकड़ भूमि पहले नगर निगम को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के लिए दी गई थी। लेकिन नगर निगम द्वारा अब तक काम न कराये जाने तथा उक्त भूमि नेशनल हाइवे से सटी होने के कारण इसका इस्तेमाल विश्वविद्यालय की स्थापना करने का निर्णय दिया गया है। डीएम ने नगर निगम से भूमि वापस लेने के आदेश कर दिये हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2009 से चली आ रही है मांग
अलीगढ़ में विश्वविद्यालय की मांग वर्ष 2009 से चली आ रही थी। छात्र संगठनों के साथ अभिभावक एवं अन्य सामाजिक संगठन पुरजोर तरीके से यह मामला उठा चुके हैं। कई बड़े बड़े आंदोलन हुए, चुनावों में भी यह मुद्दा उठा, परंतु हर बार मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

आंबेडकर विवि पर अतिरिक्त बोझ के चलते प्रभावित हो रहा था भविष्य
अलीगढ़। आगरा स्थित आंबेडकर विश्वविद्यालय पर अतिरिक्त बोझ के चलते छात्र-छात्राओं के भविष्य से लगातार खिलवाड़ चल रहा था। कभी रिजल्ट लेट होने, कभी दो दो सत्रों बाद अंकतालिका आने पर उसमें गड़बड़ियों के चलते अलीगढ़ ही नहीं आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को मजूबरन आगरा के चक्कर लगाने ही पड़ते थे। बताते चलें कि आंबेडकर यूनिवर्सिटी से आगरा व अलीगढ़ मंडल के आठ जिले मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, मैनपुरी व फिरोजाबाद जिलों के 998 कालेज संबद्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के जिलों को भी लाभ
बनने जा रहा विश्वविद्यालय से कुछ ही दूरी पर धनीपुर मिनी एयरपोर्ट व गांव ल्होसरा में ट्रांसपोर्ट नगर भी बनने जा रहा है। एटा, कासगंज और हाथरस के छात्रों के लिए भी यह विश्वविद्यालय आवागमन की दृष्टि से मुफीद साबित होगा।
विवि संघर्ष मोर्चा ने दिया ज्ञापन
अलीगढ़ में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने अध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू के नेतृत्व में मंगलवार को डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेते समय डीएम ने उन्हें शासन स्तर से विश्वविद्यालय निर्माण की अनुमति मिलने की खुशखबरी दी।
आंबेडकर विश्वविद्यालय पर अतिरिक्त बोझ के चलते सत्र तक नियमित नहीं हो पा रहे थे। अंकतालिका समेत अन्य मामलों में गड़बड़ी की फेहरिस्त लंबी है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए विश्वविद्यालय छात्र मोर्चा का गठन किया गया था। तमाम आंदोलन हुए और छात्र नेताओं पर मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन हमने हार नहीं मानी, परिणाम सामने है।

- अर्जुन सिंह भोलू, विश्वविद्यालय छात्र मोर्चा के अध्यक्ष
शासन ने अलीगढ़ में विश्वविद्यालय निर्माण को स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री ने स्वयं विश्वविद्यालय के लिए जमीन देखने के आदेश दिये थे। इसके अनुपालन में मंगलवार को पनैठी गांव के पास नगर निगम को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए दी गई जमीन को विश्वविद्यालय निर्माण के लिए चिन्हित कर लिया गया है। यह 30 एकड़ भूमि अब नगर निगम से वापस ली जाएगी।
- चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed